एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election 2023: अमित शाह की दो टूक, नहीं बदले जाएंगे सीएम और प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी नेताओं को दी यह नसीहत

Madhya Pradesh Election 2023 News: करीब चार घंटे तक चली बैठक में अमित शाह ने नेताओं के दो-दो ग्रुपों से की मुलाकात शाह बोले. इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में सिफारिश से किसी को टिकट नहीं मिलेगा.

Madhya Pradesh Elections 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार रात प्रदेश बीजेपी (BJP) के नेताओं के साथ बैठक की.बैठक रात 8.30 बजे से शुरु होकर देर रात 12.10 बजे तक चली.इस बैठक में शाह ने साफ कर दिया कि प्रदेश में सीएम और अध्यक्ष नहीं बदले जाएंगे.सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chouhan) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर चुनाव लड़ना होगा. खास बात यह रही कि बैठक में शाह ने नेताओं के दो-दो ग्रुपों से अलग-अलग मुलाकात की.बैठक के दौरान अमित शाह ने 11 जुलाई को हुई बैठक के दौरान बताए गए कामों की समीक्षा भी की. 

बीजेपी कार्यालय में चली बैठक में गृहमंत्री शाह ने एक साथ बैठक ना कर 2-2 नेताओं का ग्रुप बनवाया और उनसे अलग-अलग बैठक की. मालवा और निमाड़ की सीटों पर कैलाश विजयवर्गीय से बात की तो वहीं ग्वालियर-चंबल की सीटों पर नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात की. विंध्य और बुंदेलखंड के साथ-साथ महाकौशल की सीटों पर प्रह्लाद पटेल से बात हुई. 

समितियों के नामों पर लगी मुहर
बैठक के दौरान बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल किए जाने वाले नामों को लेकर चर्चा के साथ साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी बात हुई.बैठक में चुनाव प्रबंधन वाली समितियों और उनमें शामिल होने नामों पर अमित शाह ने मुहर लगा दी है.बताया जा रहा है कि 1-2 दिनों में इन समितियों की घोषणा कर दी जाएगी.
 
विजय संकल्प यात्रा निकलेंगी
बैठक में निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा की शुरुआत पांच सितंबर से होगी, जबकि समापन 20 सितंबर को होगा. बताया जा रहा है कि यात्रा के समापन कार्यक्रम में केंद्र के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं.बता दें वर्तमान में मध्य प्रदेश बीजेपी द्वारा संत रविदास समरसता यात्रा निकाली जा रही है.इस यात्रा का समापन 12 अगस्त को होगा.

अमित शाह ने बीजेपी एमपी इकाई से दो टूक कहा है कि हर हाल में पार्टी के नाराज नेताओं को मनाना होगा. उनकी नाराजगी दूर करने के साथ यह सन्देश हर कार्यकर्ता और नेता तक पहुंचना है कि एकजुट होकर लड़ने पर ही जीत मिलेगी. सरकार बनी तो सबका ध्यान भी रखा जाएगा.शाह ने बड़े नेताओं को भी कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी नाराजगी दूर करने को कहा, क्योंकि आलाकमान को ऐसा लग रहा है की बड़े नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे से डिस्कनेक्ट हो गए हैं. नाराज और असंतुष्ट नेताओं को मनाने की म्मिेदारी पहले स्थानीय नेताओं की रहेगी लेकिन उनसे बात नहीं बनी तो फिर बड़े नेताओं को हस्तक्षेप करना होगा.इनमें प्रदेश अध्यक्ष और सीएम से लेकर कैलाश विजयवर्गीय और उमा भारती तक को असंतुष्टों और नाराज नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी.

सिफारिश से नहीं मिलेगा टिकट
बैठक में शाह ने बीजेपी नेताओं को साफ कर दिया कि सिफारिश से टिकट नहीं मिलेगी, बल्कि परफॉर्मेंस के आधार पर ही टिकट वितरण होगा. जिताऊ प्रत्याशी के चयन में पूर्व मंत्री, विधायक या नए चेहरे पर भी पार्टी दांव चल सकती है.इसके अलावा अमित शाह ने नेताओं को टिकट वितरण में परिवारवाद से दूर रहने की सलाह भी दी है.दरअसल इसके पीछे बड़ी वजह है कि शिवराज सरकार के कई मंत्रियों समेत सत्तारूढ़ दल के विधायकों की स्थानीय स्तर पर परफार्मेंस रिपोर्ट खराब है. इसके बारे में उन्हें खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान वन-टू-वन चर्चा कर के बता चुके हैं. बैठक में अमित शाह ने साफ कर दिया है कि जिनकी परफॉर्मेंस खराब है, उनका टिकट काटा जा सकता है.

51 फीसदी वोट का लक्ष्य
अमित शाह ने प्रदेश के बीजेपी नेताओं को टॉस्क दिया है कि हमें हर हाल में 51 फीसदी वोट हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरना होगा. उन्होंने कहा कि कमजोर सीटों पर लगातार बीजेपी के बड़े नेता जाएं और माहौल को बीजेपी के पक्ष में बनाने का भरपूर प्रयास करें. 

अमित शाह ने बैठक में 13 जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन किया.इनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य नेता मौजूद रहे. 

विधानसभा चुनाव में अब 3-4 महीने का समय ही शेष रह गया है.ऐसे में बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व इसे काफी गंभीरता से ले रहा है. यही कारण है कि तीन दिन बाद यानि 30 जुलाई को अमित शाह का फिर मध्य प्रदेश दौरा है.वो 30 जुलाई को बुरहानपुर और उज्जैन दौरे पर आ रहे हैं. बुरहानपुर में बीजेपी के नए दफ्तर का भूमिपूजन होना है, जबकि उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने शाह आएंगे.

ये भी पढ़ें

Indore: इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई लाखों रुपये की जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget