एक्सप्लोरर

Bhopal News: दादी ने नहीं दिए 70 रुपये तो नाराज छात्रा ने लगाई फांसी, मोबाइल की जांच कर रही है पुलिस

MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक 12वीं की छात्रा ने दादी से 70 रुपये न मिलने पर फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. लड़की के पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं.

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश  (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में 70 रुपये के लिए कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. जब घटना का कारण पुलिस को पता चला तो पुलिस अधिकारी भी चौंक गए. हालांकि, छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है. छात्रा का परिवार मूल रूप से ग्वालियर (Gwalior) का रहने वाला है. यह घटना भोपाल के रातीबड़ (Ratibad) थाना इलाके की है. थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि छात्रा निशिता ने अपनी दादी से 70 रुपये मांगे थे. जब दादी ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो वह गुस्सा होकर अपने कमरे में चली गई.इसके बाद उसने फांसी लगा ली. 

किस बात पर गुस्सा थी छात्रा

पुलिस के मुताबिक छात्रा की उम्र लगभग 16 साल है. इस घटना के बाद उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है. उसके पिता ग्वालियर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं. परिवार वालों ने भी इस बात की जानकारी पुलिस को दी है कि रुपये नहीं देने पर छात्रा नाराज हो गई थी. इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली. घटना के दौरान परिजनों ने दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया मगर उसने दरवाजा नहीं खोला. परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी. 

साइबर सेल की मदद से मोबाइल की होगी जांच

रातीबड़ थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि इस घटना को लेकर छात्रा के मोबाइल की जांच भी करवाई जा रही है. इसके लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है. छात्रा के मोबाइल की सीडीआर मंगा कर यह भी पता लगाया जाएगा कि उसने घटना से पहले किससे-किससे बातचीत की थी. पुलिस के मुताबिक अभी मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Singrauli News: चूल्हे से गिरा खाना तो ससुर ने बहू को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा, दो साल पहले ही हुई थी शादी

Bhopal News: साध्वी प्रज्ञा ने जान से मारने की धमकी मिलने पर दाऊद के गुर्गों को दिया करारा जवाब, कहा- मैं भोपाल में ही हूं और मुझे ठोकना भी आता है

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget