एक्सप्लोरर

Narayan Tripathi: एमपी में 4 बार के विधायक नारायण त्रिपाठी BSP में शामिल, सतना से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Narayan Tripathi Joins BSP: विंध्य जनता पार्टी बनाकर एमपी का विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले नारायण त्रिपाठी ने अब बसपा का दामन थामा है. बसपा उन्हें सतना से चुनाव लड़वा सकती है.

Narayan Tripathi News: लोकसभा चुनाव से राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का दल-बदल का सिलसिला शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश के मैहर से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा है. बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने उन्हें बसपा की सदस्यता ग्रहण करवाई है. नारायण त्रिपाठी 2023 में बीजेपी से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी बनाकर मैहर से विधानसभा चुनाव लड़ा था. इससे पहले वे निर्दलीय, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी से विधायक रहे हैं. बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि विंध्य मुद्दा आज भी है. विधानसभा में हम लोगों को समझा नहीं पाए. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमें पता था कि हम हारने वाले थे लेकिन लोगों का विश्वास जीतने के लिए लड़े. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग बेरोजगारी और कानून व्यवस्था से त्रस्त हैं.

विंध्य जनता पार्टी बसपा में नहीं होगा विलय
इसके साथ ही नारायण त्रिपाठी की तरफ से कहा गया है कि विंध्य जनता पार्टी का बहुजन समाज पार्टी में  विलय नहीं होगा. बीजेपी से बगावत के बाद नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी बनाई थी. विधानसभा चुनाव में उन्होंने 25 प्रत्याशी भी उतारे थे. लेकिन, विंध्य जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों की हार हुई थी. 

सतना लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
नारायण त्रिपाठी के बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही चर्चाएं तेज हो गई है कि वे सतना से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. बसपा वो पांचवी पार्टी है, जिसे नारायण त्रिपाठी ने ज्वाइन की है. इससे पहले वे बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विंध्य जनता पार्टी से जुड़े हैं और अब बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: In Pics: 'रामायण' पढ़कर बदमाश का हुआ हृदय परिवर्तन, अपनी चमड़ी से मां के लिए बनवा दिया खड़ाऊं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget