एक्सप्लोरर

'सभी जमानती नेता एक साथ होकर पीएम मोदी के खिलाफ...', इंडिया गठबंधन पर CM मोहन यादव का हमला

Lok Sabha Election: बीजेपी प्रत्याशी अनीता नागर चौहान के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनाव प्रचार किया. रतलाम के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए जमानती नेताओं की फेहरिस्त गिनाई.

MP Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश में प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं. बीजेपी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्टार प्रचारक बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. आज (मंगलवार) उन्होंने रतलाम के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी अनीता नागर चौहान के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निशाने पर कांग्रेस की अगुवाई वाला इंडिया गठबंधन रहा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जमानत पर हैं. संबोधन में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई नेता जमानत पर हैं. उन्होंने नेताओं की फेहरिस्त गिनाई. मुख्यमंत्री ने कहा कि चारा घोटाले में लालू यादव को जमानत मिली हुई है. सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता भी जमानत पर चल रहे हैं.

उन्होंने कहा, 'गलत कार्य करने वाले बड़े नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार छोड़ने वाली नहीं है. इसी वजह से सभी जमानती नेता एक साथ होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

मुख्यमंत्री कुछ दिन और कर लें इंतजार- कांग्रेस

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. कुछ दिनों बाद पूरा देश जान जाएगा कि बीजेपी की क्या हालत हुई है? उन्होंने कहा कि देश में एजेंसियां नेताओं को फंसाकर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सच्चाई किसी से छिपी नहीं है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं पर दबाव डालकर बीजेपी में शामिल करने का अभियान चलाया जा रहा है. मध्य प्रदेश और देश की जनता अच्छी तरह वाकिफ है. लोकसभा चुनाव के नतीजे आरोप लगाने वाले बीजेपी नेताओं को भारी पड़ेंगे.

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग खत्म, 9 सीटों पर कितने फीसदी हुआ मतदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget