लाडली बहना योजना को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अगले महीने इतने बढ़कर मिलेंगे पैसे
Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी पांच साल की सरकार है धीरे-धीरे इस रकम को 3000 रुपये कर दिया जाएगा. हम तीन हजार रुपये हमारी बहनों को देंगे.

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहन योजना को लेकर मोहन यादव सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि अगले महीने बहनों को 1250 रुपये के अलावा 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन को देखते हुए ये ऐलान किया है.
एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "अगले महीने फिर से 1250 रुपये तो मिलेंगे ही लेकिन रक्षाबंधन के 250 रुपये भी बहन बेटियों के लिए मिलने वाले हैं. हमारी बहनों को अगले महीने 1500 रुपये मिलेंगे."
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने ₹1250 राशि हम दे रहे हैं, लेकिन अगले महीने इसके अलावा रक्षाबंधन पर्व के शगुन के रूप ₹250 भी अंतरित किए जाएंगे। pic.twitter.com/Owb4gK7ryg
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 16, 2025
सीएम मोहन यादव ने ये भी कहा, "हमारी पांच साल की सरकार है धीरे-धीरे इस रकम को 3000 रुपये कर दिया जाएगा. हम तीन हजार रुपये हमारी बहनों को देंगे."
लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त डाली
इससे पहले सोमवार (16) जून को सीएम मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "हमारी सरकार मातृशक्ति के सशक्तिकरण में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है. माताएं, बहनें और बेटियां हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं."
2080 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "आज जबलपुर के बरगी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त सहित विभिन्न योजनाओं में 2,080 करोड़ से अधिक धनराशि हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की." साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि बरगी के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया.
बता दें इस लोकप्रिय योजना को 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान पेश किया गया था. सियासी जानकारों का कहना है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की वापसी में इस योजना की अहम भूमिका रही है.























