एक्सप्लोरर

Ladli Behna Yojna: 'नहीं देख सकता है मैं तुझे रोते हुए...' लाडली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गाया गाना, पखारे पैर

Ladli Behna Sammelan: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में लाडली बहना योजना कार्यक्रम के तहत खास कैलेंडर का विमोचन किया.

Ladli Behna Yojna:मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में लाडली बहना योजना कार्यक्रम के तहत खास कैलेंडर का विमोचन किया. इसके साथ ही जंबूरी मैदान में रक्षाबंधन के मौके पर लाडली बहना सम्मेलन में बहनों के पैर पखारे और उनका पूजन किया. इसके बाद एक संबोधन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज ये लाडली बहना का महाकुंभ है. आज पूरे एमपी में नारी शक्ति की आवाज गूंजनी चाहिए. सीएम ने कहा कि भाई और बहन का रिश्ता बहुत पवित्र होता है. सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं.

संबोधन के दौरान सीएम ने बहनों के लिए गाना 'ये राखी बंधन है ऐसा' भी गाया. उन्होंने कहा कि मैंने आज भी अपनी बहनों के पैर धोकर उस पानी को अपने माथे से लगाया. मां, बहन और बेटी, वंदनीय और पूजनीय है. उनका आदर, मान और सम्मान, मानवता का धर्म है. उनकी जिन्दगी में कोई दुःख न रहे और अगर कोई संकट आए तो भाई उनकी रक्षा के लिए खड़ा रहे.

'लेकिन गुलामी का काल आया तो...'
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में हमेशा से नारियों का सम्मान रहा है. लेकिन गुलामी का काल आया तो हमारा समाज पुरुष प्रधान हो गया. मुझे बचपन से बेटे और बेटी के बीच भेद देखकर दुःख होता था. मैं सोचता था कि ऐसा क्यों है कि बेटा आए तो खुशी, बेटी हो तो दुःख.

Madhya Pradesh Election 2023 News: MP में कांग्रेस का बड़ा दांव, अब 5 गारंटी नहीं जनता को दिए 11 वचन, जानें- किन मुद्दों पर किया वादा

सीएम ने बहनों को संबोधित करते हुए 'नहीं देख सकता है मैं तुझे रोते हुए' गाना भी गया. उन्होंने कहा कि बहनों की जिन्दगी का दुःख और तकलीफ मिटाना मेरी जिन्दगी का लक्ष्य है. शायद इसीलिए मुझे भगवान ने चौथी बार सीएम बनाया है. उन्होंने कहा कि मैं बहनों में कोई भेद नहीं करता. चाहे वह किसी भी जाति या धर्म की हो. बेटी सबकी होती है. अगर समाज को सशक्त करना है तो हमें बहनों को भी मजबूत बनाना होगा.

उन्होंने कहा कि बहनों को सशक्त बनाने के लिए अब तक कई योजनाएं बनाई गई हैं. आगे भी और योजनाएं आएंगी जिससे उनकी मजबूती और बल मिलेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget