एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham Sehore: पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- 'रुद्राक्ष में नहीं कोई चमत्कार'

Rudraksh Mahotsav Sehore 2023: राजनेताओं के आने से संबंधित सवाल के जवाब में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, 'हम व्यासपीठ से किसी को आमंत्रित नहीं करते, लेकिन बाबा महादेव का दरबार सभी के लिए खुला है.

Kubereshwar Dham News: मध्य प्रदेश के अंदर इन दिनों धार्मिक आयोजनों और धर्म को लेकर विवादों का वातावरण चल रहा है. बीते कुछ दिनों से बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) चर्चा में बने हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अव्यवस्थाओं के चलते राजधानी भोपाल से सटे जिले सीहोर का रुद्राक्ष महोत्सव (Rudraksh Mahotsav 2023) चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच एबीपी लाइव संवाददाता नितिन ठाकुर ने चितावलिया हेमा पहुंचकर कुबेरेश्वर धाम प्रमुख पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) से विशेष चर्चा की, जिसमें उन्होंने एबीपी न्यूज़ के सवालों का खुलकर जवाब दिया.

'रुद्राक्ष बाबा' बने सीहोर वाले महाराज?

एबीपी लाइव के संवाददाता नितिन ठाकुर ने जब पंडित प्रदीप मिश्रा से उनकी 'रुद्राक्ष बाबा' के रूप में उभरती छवि के बारे में पूछा तो उन्होंने मुस्कुराकर जवाब देते हुए कहा, 'मैं कोई रुद्राक्ष बाबा नहीं हूं, बल्कि सीहोर वाला महाराज ही हूं. रही बात रुद्राक्ष की तो हमारे धर्म ग्रंथों में रुद्राक्ष की बड़ी महिमा है. जिसको लेकर 16 फरवरी से 22 फरवरी तक महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था. शिव महापुराण, नर्मदा पुराण, लिंग पुराण सहित बड़े धर्म ग्रंथों में रुद्राक्ष की महिमा का महत्व बताया गया है.'

'हिंदू राष्ट्र' के सवाल पर भी दिया जवाब

अगले सवाल में पंडित प्रदीप मिश्रा से पूछा गया कि हिंदू राष्ट्र के विषय में आपका क्या मानना है? तो जवाब में पंडित मिश्रा ने कहा, 'भारत हिंदू राष्ट्र ही है. जो व्यक्ति दूसरे के सुख में सुखी और दुख में दुखी महसूस करता है वही सनातनी हिंदू है. भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है. यही हमारी संस्कृति है.'

'हम किसी को आमंत्रित नहीं करते हैं'

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सहित राजनेताओं के आने से संबंधित सवाल के जवाब में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, 'हम व्यासपीठ से किसी को आमंत्रित नहीं करते, लेकिन बाबा महादेव का दरबार सभी के लिए खुला है. यहां का कंकर-कंकर शंकर जो भी राजनेता या व्यक्ति विशेष आना चाहता है सभी का खुले दिल से स्वागत है. चाहे वह किसी भी पार्टी का हो.

रुद्राक्ष में नहीं कोई चमत्कार: पंडित मिश्रा

रुद्राक्ष को चमत्कारी या अभिमंत्रित करने के सवाल पर प्रदीप मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यह चमत्कार या तंत्र मंत्र का दावा नहीं है. उन्होंने कहा कि हम साधारण रूप से श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप करते हैं और रुद्राक्ष वितरण करते हैं. जिसके लिए कोई विशेष प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है. हम केवल एक ही बात की आस्था रखते हैं. भगवान शिव को अर्पित किया गया एक लोटा जल ही पर्याप्त है. इसीलिए मैं कहता हूं 'एक लोटा जल सभी समस्याओं का हल'.

किस ओर बढ़ेगी MP में धर्म की लहर?

इस दौरान एबीपी न्यूज की टीम ने कुबरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham Sehore) का दौरा भी किया तो हालात बीते 2 दिनों की तुलना में सुधरे हुए नजर आ रहे थे. आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) भी होने हैं. इस दौरान धर्मों की राजनीति और राजनीति में धर्म के कई उदाहरण देखने को मिल सकते हैं. देखने वाली बात होगी कि मध्य प्रदेश में धर्म की लहर किस ओर आगे बढ़ती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget