एक्सप्लोरर

खरगोन में विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई फांसी, अकेली रह गई दो महीने की मासूम

Suicide Case: महिला दो माह की बच्ची को परिजनों के हवाले कर अस्पताल से बाहर चली गयी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर ससुराव वालों को चिंता हुई. महिला की खोजबीन में पुलिस की भी मदद ली गयी.

Khargone Suicide Case: खरगोन में शुक्रवार को दंपति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. माता-पिता की मौत से दो महीने की मासूम अनाथ हो गई. मामला जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के काजलापुरा का है. परिवार ने बताया कि फांसी लगाने से पहले पति पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ था. विवाद के तुरंत बाद पहले पति फांसी पर झूल गया. उसके बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दोनों का शव सौंप दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक गोविंद का शव 30 मई की रात को अस्पताल लाया गया था. शव के साथ गोविंद की पत्नी शीतल भी दो माह की बच्ची को लेकर आई थी. शीतल अस्पताल में काफी देर तक रोती रही. उसके बाद दूधमुंही बच्ची को परिजनों के हवाले कर कहीं चली गई. काफी देर तक परिजनों ने शीतल के लौटने का इंतजार किया.

दंपति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गयी. जैतापुर पुलिस ने भी महिला की खोजबीन की. तलाशी में नीम के पेड़ पर शीतल का शव लटका हुआ मिला. शव को पेड़ से नीचे उतराकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया.

दूधमुंही बच्ची से छिना ममता का साया

चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. दोनों शव परिजनों को सौंप दिया गया है. दो माह की बच्ची फिलहाल ससुर के पास है. माता पिता की मौत से बच्ची बेसहारा हो गयी है. दर्दनाक घटना से परिजन शोक में हैं. दंपति के बीच विवाद का पता नहीं चल सका है. मासूम से ममता का साया छिन गया है. 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, घर में घुसकर लाठी-ठंडों से पीटा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget