एक्सप्लोरर

Watch: खरगोन में जहरीले सांप की सर्जरी के दौरान हो सकता था बड़ा हादसा, रेस्क्यू के बाद ऐसे बचाई कोबरा की जान

MP News: खरखगोन के जामली गांव से कोबरा सांप निकलने की सूचना पाकर एनिमल रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची. गांव वालों ने लाठी से पीटकर जहरीले सांप को घायल कर दिया था. कोबरा की जिंदगी बचाना चुनौती थी.

Khargone Viral Video: खरगोन में जहरीले सांप का एनिमल रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन किया है. एनिमल रेस्क्यू की टीम के प्रयास से कोबरा सांप की जान बच गई. टांके लगने के बाद कोबरा सांप अब सुरक्षित है. फिलहाल निगरानी में रखा गया है. पूरी तरह ठीक होने के बाद कोबरा को जंगल में छोड़ दिया जाएगा. कोबरा के जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

खरगोन से 5 किलोमीटर दूर ग्राम जामली में कोबरा को गांव वालों ने लाठी मारकर घायल कर दिया था. कोबरा सांप मिलने की सूचना पर एनिमल रेस्क्यू की टीम गांव में पहुंची. गांव वालों ने कोबरा को प्लास्टिक के ड्रेनेज पाइप में डाल दिया था. एनिमल रेस्क्यू टीम ने ड्रेनेज पाइप से कोबरा को निकाला. कोबरा बुरी तरह जख्मी हालत में मिला. पेट की अंतड़ियां बाहर आ गई थीं. फौरन वेटरनरी डॉक्टर को बुलाकर कोबरा का इलाज शुरू किया गया.

कोबरा की अंतड़ियों को वापस पेट में डाल लगाए टांके

जिंदगी बचाने के लिए वेटरनरी डॉक्टर ने कंपाउंडर की मदद से सांप की अंतड़ियों को वापस पेट में डाल कर टांके लगा दिए. एनिमल रेस्क्यू टीम के सदस्य मनीष मिश्रा ने बताया कि जामली गांव से एक कॉल मिली थी कि कोबरा सांप निकला है. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे. गांव वालों ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया था. कोबरा का रेस्क्यू कर इलाज के लिए वेटरनरी डॉक्टर दीपक कानूनगो से दिखाया गया.

रेस्क्यू किए गए सांप की हालत बहुत ज्यादा खराब थी. उसके पेट की कुछ अंतड़िया बाहर निकल गई थी. वेटरनरी डॉक्टर ने अंतड़ियों को सांप के पेट में वापस डाल कर टांके लगाए. उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

थोड़ी भी असावधानी से जा सकती थी किसी की जान

ऐसे में जिला अस्पताल के कंपाउंडर देवेंद्र त्रिपाठी ने वेटरनरी डॉक्टर की मदद की और सांप को टांके लगाए गए. एनिमल रेस्क्यू टीम के सदस्य शिवम दांगी ने बताया कि कोबरा सांप जहरीला होता है. रेस्क्यू के दौरान बेहद सावधानी रखनी पड़ती है. घायल सांप का रेस्क्यू करने में जान का जोखिम भी होता है. वन्य जीव को बचाने के लिए हमने पूरी सतर्कता से काम किया. सबसे ज्यादा परेशानी सांप को टांके लगाते समय हुई.

थोड़ी भी असावधानी से किसी की जान जा सकती थी. कोबरा को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है. मनीष मिश्रा ने बताया कि एनिमल रेस्क्यू टीम पिछले 12-13 वर्षों से वन्य जीव संरक्षण और लोगों में जागरूकता लाने का काम कर रही है. 

Ujjain: खौफनाक! चार्जिंग पर लगे मोबाइल से जैसे ही बोला 'हेलो', जोरदार धमाके से बुजुर्ग की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget