एक्सप्लोरर

Khandwa News: ‘मुझे कभी-कभी यह चिंता हो जाती है कि कहीं मैं नपुसंक न हो जाऊं’, गर्ल्स कॉलेज का विवादित प्रश्न पत्र, परीक्षा रद्द

Khandwa Latest News: खंडवा में गर्ल्स कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट्स से आपत्तिजनक सवाल पूछे गए थे. जिसके बाद इस टेस्ट का विरोध होने लगा. विरोध के बाद प्रिसिंपल ने टेस्ट को रद्द कर दिया है.

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में गर्ल्स कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट्स से पर्सनालिटी डेवलपमेंट सब्जेक्ट के टेस्ट में आपत्तिजनक सवाल पूछे जाने के बाद मामला गर्म हो गया है. आपत्तिजनक सवालो की लेकर गर्ल्स कॉलेज स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. हालांकि कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि मनोविज्ञान में इन प्रश्नों का जिक्र है, लेकिन मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रिंसिपल तुरंत टेस्ट रद्द करने के आदेश दे दिए.


पेपर में इस तरह के सवाल पूछे गए जिन पर छात्राओं ने की आपत्ति- 

1. 'मुझे कभी-कभी यह चिंता हो जाती है कि कहीं मैं नपुसंक न हो जाऊं.'

2. 'विपरीत लिंग के व्यक्ति से मिलने पर मुझे कुछ घबराहट सी मालूम होती है.'

3. 'बुढ़ापे से शारीरिक शक्ति के क्षीण होने की संभावना मुझे सताया करती है.'

4. 'कभी-कभी मैं यह सोचकर परेशान हो जाता हूं, कि क्रोध में मैं किसी की हत्या न कर दूं या भारी नुकसान न पहुंचा दूं.'

छात्राओं ने कहा कि पूरा टेस्ट सिलेबस से अलग है. फर्स्ट ईयर की कई छात्राओं की उम्र 18 वर्ष से भी कम है. छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में व्यक्तित्व विकास का विषय अयोग्य और असक्षम प्रोफेसर्स से पढ़वाया जा रहा है. जो कि अनुचित है. इसके बाद कॉलेज प्रबंधन से इस प्रश्न-पत्र को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए. 

कराई गई है शिकायत
इन सवालों के पूछे जाने पर छात्राओं ने आपत्ति लेते हुए लिखित में गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य से शिकायत कराई. छात्राओं का कहना है कि व्यक्तित्व विकास के विषय में साइकोलॉजी की एक बुक से सवाल लिए गए, जो कि सिलेबस के हटकर तो है  साथ में क्लीनिक है. यानी कि यह एक क्लिनिकल टेस्ट के प्रश्न होते है, जो मरीजों से पूछे जाते है. इन प्रश्नों में इतने आपत्तिजनक और अश्लील सवाल है. जिनके जवाब देने में भी शर्म आ रही है. यह छात्राओं की गरिमा के खिलाफ है. 

इस किताब से लिया गया है सवाल
जिस पुस्तक से गर्ल्स कॉलेज के स्टॉफ ने यह सवाल लिए है. वह रुपा साइकोलॉजिकल सेंटर वाराणसी से प्रकाशित है. इनमे पब्लिशर्स ने लिखा कि टेस्टबुक में 10 क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, उपस्थिति और चोट, महत्वाकांक्षा का क्षेत्र, पारिवारिक चिंताएं, दोस्ती और प्रेम संबंधी चिंताएं, सामाजिक संबंध और अनुमोदन, भविष्य की चिंताएं, सभ्यता की चिंताएं, युद्ध, सदाचार, अपराध और शर्म, शारीरिक और शारीरिक अभिव्यक्तियां और मनोवैज्ञानिक अभिव्यक्तियां शामिल है. टेस्ट बुक में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग प्रतिशत मानदंड उपलब्ध हैं. 

अपने खर्च से कराया टेस्ट पेपर की फोटो कॉपी
19 से 24 साल की आयु समूह का होना अनिवार्य है. छात्राओं ने शिकायत में इस बात का जिक्र भी किया कि, टेस्ट पेपर के लिए उन्हें रूपा साइकोलॉजिकल सेंटर की बुक के 8 पृष्ठ थमा दिए गए. कहा गया कि, इन 8 पन्नों की फोटोकॉपी उन्हें खुद ही करानी पड़ेगी. फर्स्ट ईयर की 500 से ज्यादा छात्राओं ने अपने खर्च से टेस्ट पेपर के लिए फोटोकॉपी कराई.

क्या कहा कॉलेज प्राचार्य डॉ. एके जैन ने?
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एके जैन का बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास विषय पाठ्यक्रम में शामिल है. जिसे किसी भी संकाय का स्टूडेंट्स वोकेशनल कोर्स  के रूप में सिलेक्ट कर सकता है. आंतरिक मूल्यांकन के लिए प्रश्न-पत्र को साइकोलॉजी विभाग ने तैयार किया है. जो प्रश्न पूछे गए हैं, वह विषय आधारित है. प्राचार्य डॉ. एके जैन का कहा कि  मेरी टेबल पर एक शिकायती आवेदन मिला है. जिसमें कुछ छात्राओं ने प्रश्न-पत्र पर आपत्ति जाहिर की, इसलिए मैंने तत्काल उस प्रश्न पत्र को रद्द करने के निर्देश दिए.

Madhya Pradesh Weather Updates: में बदलने वाला है मौसम, 12 दिसंबर से इन जिलों में होगी बारिश, सर्दी ने भी पकड़ा जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget