एक्सप्लोरर

MP: कटनी में शिक्षक ने पिलाई बच्चों को देशी शराब, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

Katni Teacher News: मध्य प्रदेश के कटनी के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शिक्षक द्वारा बच्चों को शराब पिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन लिया है. शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

Katni Teacher News: शिक्षा के मंदिर में जब शिक्षक ही मर्यादा तोड़ दें तो समाज में शिक्षा की गरिमा को गहरा आघात पहुंचता है. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के कटनी जिले से सामने आया है. एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिक्षक नाबालिग बच्चों को देशी शराब पिलाता हुआ नजर आ रहा है.

वायरल वीडियो लगभग 55 सेकंड का है, जिसमें आरोपी शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह अपने घर में कई नाबालिग बच्चों के साथ बैठा दिखाई देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बच्चों को पानी में मिलाकर देशी शराब पिला रहा है. वीडियो में 6 से अधिक नाबालिग लड़के मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसी घर में मौजूद किसी शख्स ने चुपके से बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ
लाल नवीन प्रताप सिंह, कटनी जिले की बरही तहसील के अंतर्गत खिरहनी ग्राम की शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद जिलेभर में शिक्षा विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं.

जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया संज्ञान 
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं. विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस तरह के कृत्य को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले की गहन जांच कराई जाएगी.

बच्चों की पहचान की जा रही
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो में दिख रहे बच्चे उसी स्कूल के छात्र हैं या किसी अन्य स्थान से संबंधित हैं. इस पूरे मामले की जांच स्थानीय पुलिस एवं बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से की जा रही है. यदि बच्चों की उम्र और पहचान की पुष्टि होती है तो पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है.

स्थानीय लोगों में रोष
इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि जिन हाथों में बच्चों के भविष्य की बागडोर होती है, जब वही उन्हें नशे की गर्त में धकेलने लगे तो समाज का क्या होगा. ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget