एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक पर पत्रकार का अपहरण करके मारपीट का आरोप, जानिए पूरा मामला

Madhya Pradesh के कटनी से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक पर पत्रकार ने अपहरण करके उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी (Katni) जिले से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक (BJP MLA Sanjay Pathak) पर कथित तौर पर एक पत्रकार के अपहरण और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है. कटनी जिले के पत्रकार रवि कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दिए एक शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया है.

क्या आरोप हैं
रवि कुमार गुप्ता कहा है कि, पिछले दिनों एक पत्रकार वार्ता में बीजेपी विधायक पर अवैध खनन के लगे और आरोपों के आधार पर यूट्यूब चैनल पर खबर प्रसारित की गई, जिसके बाद विधायक संजय पाठक ने अपने साथियों के साथ उनका पहले अपहरण कराया और एक रेस्टोरेंट में ले जाकर मारपीट की. उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि उन्हें धमकी दी गई है कि पत्नी, बेटी और बहनों के साथ रेप जैसे कृत्य कराए जाएंगे.

और क्या आरोप लगाया 
रवि गुप्ता ने अपने शिकायती आवेदन में आरोप लगाया है कि 23 मई की रात को उनके निवास पर कुछ लोग आए और घर के बाहर बुलाकर कार में जबरन बैठाकर एक रेस्टोरेंट में ले जाया गया जहां बीजेपी विधायक संजय पाठक अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद थे. उनका आरोप है कि विधायक पाठक और उनके साथियों ने काफी देर तक उनके साथ मारपीट की और फांसी के फंदे तक पर लटकाने की कोशिश थी, इन सभी लोगों के पास हथियार थे. 

UP Breaking News Live: यूपी में BJP के सभी राज्यसभा उम्मीदवार किया नामांकन, शिमला में रैली को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी

धमकी दी गई-रवि गुप्ता
गुप्ता का आरोप है कि उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए और धमकी दी गई है कि इस घटना से किसी को अवगत कराया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उनका यह भी आरोप है कि उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने पत्रकारिता नहीं छोड़ी तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.

शिकायत नहीं आई है-एसपी
गुप्ता ने दावा किया कि वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देने गए थे, तो पुलिस अधीक्षक ने संजय पाठक का नाम आते ही मिलने से मना कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आवेदन लेकर अपनी मुहर लगाई है. उसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक ने उनके बयान दर्ज किए हैं. वहीं पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने बताया कि उन तक रवि गुप्ता की कोई शिकायत नहीं आई है, हो सकता है शिकायत दी हो. फिलहाल उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है.

एएसपी ने क्या बताया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया का कहना है, सोशल मीडिया से उन्हें इस बात की जानकारी हुई है कि किसी पत्रकार को जनप्रतिनिधि द्वारा धमकी दी गई है, इस मामले की जांच कराई जाएगी. केडिया के अनुसार शहर में बड़ी संख्या में फर्जी पत्रकार सक्रिय हैं. उनपर भी पुलिस की नजर है और जांच कराई जा रही है. दोषियों पर कार्रवाई होगी.

पत्रकार रवि गुप्ता द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर बीजेपी विधायक संजय पाठक से संपर्क किया गया, मगर उनसे बात नहीं हो पाई. पाठक के कार्यालय से भी लगातार संपर्क किया गया, मगर सफलता नहीं मिली.

Jabalpur News: ज्योतिरादित्य सिंधिया आज जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर फ्लाइट को दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए शेड्यूल और किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget