एक्सप्लोरर

MP News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाला तो होगी जेल, जानें कहां जारी हुआ यह आदेश

Katni News: कटनी कलेक्टर ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को देखते हुए सोशल मीडिया को लेकर आदेश जारी किया है. इसमें साम्प्रदायिक और धार्मिक विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट करना प्रतिबंधित किया गया है.

Katni Social Media Order: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी (Katni) जिले में सोशल मीडिया (Social Media) में साम्प्रदायिक और धार्मिक विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट करना प्रतिबंधित किया गया है. कटनी के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया है. आदेश का उल्लंघन करने की दशा में संबंधित के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, आई.टी.एक्ट 2000 के विभिन्न नियमों और अन्य अधिनियमों के अंतर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी.

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022-23 के लिये निर्वाचन का कार्यक्रम जारी किए जाने के फलस्वरूप यह निर्देश दिया गया है. कटनी जिले में 16 जुलाई तक आदर्श आचरण संहिता लागू होने के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट कटनी प्रियंक मिश्रा ने आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये कुछ असामाजिक और शरारती तत्वों द्वारा इंटरनेट व सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम इत्यादि के माध्यम का दुरूपयोग कर साम्प्रदायिक, धार्मिक तथा जातिगत विद्वेष पहुंचाने से दुर्भावना पूर्ण पोस्ट करने की सूचनाएं प्राप्त होने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, इस तरह के सोशल मीडिया संदेशों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने संबंधी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है.

इस तरह की सामग्री पोस्ट करने पर रोक

जारी आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो जैसे  फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर, हाइक, एसएमएस, इन्स्टाग्राम इत्यादि का दुरूपयोग कर धार्मिक और सामाजिक जातिगत भावनाओं एवं विद्वेष को भड़काने के लिये किसी भी प्रकार के संदेशों का प्रसार नहीं करेगा. कोई भी व्यक्ति उल्लेखित सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक एवं उन्माद फैलाने वाले संदेश, फोटो, ऑडियो, वीडियो इत्यादि भी सम्मिलित हैं, जिसमें धार्मिक सामाजिक जातिगत आदि भावनाएं भड़क सकती हैं अथवा साम्प्रदायिक विद्वेष पैदा होता हो, को ना ही पोस्ट लिखेगा न ही भेजेगा.

MP News: पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के चलते सरकारी शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां निरस्त, आया ये आदेश

इस तरह के संदेशों पर रोक

सोशल मीडिया के किसी भी पोस्ट जिसमें धार्मिक साम्प्रदायिक एवं जातिगत भावना भड़काती हो को कमेंट, लाइक, शेयर या फॉरवर्ड नहीं करेगा. ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि वह ग्रुप में इस प्रकार के संदेशों को रोके. कोई भी व्यक्ति सामुदायिक, धार्मिक, जातिगत विद्वेष फैलाने या लोगों अथवा समुदाय के मध्य घृणा, वैमनस्यता पैदा करने या दुष्प्रेरित करने या उकसाने या हिंसा हेतु फैलाने का प्रयास उपरोक्त माध्यमों से नहीं करेगा और न ही इसके लिये प्रेरित करेगा. कोई भी व्यक्ति अफवाह या तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर भड़काने, उन्माद उत्पन्न करने वाले संदेश जिससे लोग या समुदाय विशेष हिंसा या गैर कानूनी गतिविधियों में संलग्न हो जाये, सोशल मीडिया में प्रसारित नही करेगा और न ही लाइक, शेयर या फॉरवर्ड करेगा और न ही ऐसा करने के लिये किसी को प्रेरित करेगा.

फर्जी प्रोफाइल बनाना भी दंडनीय अपराध

आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति या समुदाय ऐसे संदेशों को प्रसारित नहीं करेगा जिनसे किसी व्यक्ति, संगठन, समुदाय आदि को एक स्थान पर एक राय होकर जमा होने उनसे या कोई विशेष कार्य या गैर कानूनी गतिविधियों करने हेतु आह्वान किया गया हो, जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना हो. सोशल मीडिया पर किसी का फर्जी प्रोफाइल बनाना या उसे प्रसारित करना दण्डनीय अपराध है.

MP Panchayat Elections 2022: पंचायत चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, निर्विरोध निर्वाचित महिलाओं मिलेगा 15 लाख का इनाम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget