एक्सप्लोरर

'BJP सरकार बहनों को...', लाडली बहनों के पैसे बढ़ाए जाने पर कमलनाथ ने CM मोहन यादव से किया ये सवाल

Kamal Nath On Ladli Behna Yojana: कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने लाड़ली बहनों की सम्मान राशि तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया था, लेकिन अब उसका जिक्र तक नहीं किया जा रहा.

Kamal Nath on Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश की मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार ने ऐलान किया कि है कि इस बार सावन के महीने में लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपये अतिरिक्त ट्रांसफर किए जाएंगे. यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपये की राशि से अलग होगी. अब इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा है. पूर्व सीएम कमलनाथ (kamal Nath) ने कहा कि प्रदेश सरकार बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

कमलनाथ ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखा कि "मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के अकाउंट में इस बार 250 रुपये ज्यादा दिए जाएंगे, लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी. वह कितनी लाड़ली बहनों को मिल रहा है."

कमलनाथ ने बोला हमला
उन्होंने आगे कहा कि "इसी तरह बीजेपी ने लाड़ली बहनों की सम्मान राशि तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया था, लेकिन अब उसका जिक्र तक नहीं किया जा रहा. इसलिए बहनों को दिए जा रहे 250 रुपये का ढिंढोरा पीटने के बजाय अब सरकार को बहनों से माफी मांगनी चाहिए कि उनसे गैस सिलेंडर और लाड़ली बहना सम्मान राशि को लेकर जो वादा किया था, उसे बीजेपी ने ना तो निभाया है और न निभाने का कोई इरादा है."

शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी ये योजना
दरअसल, 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राज्य में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपये दिये जाते थे, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के दिन इसमें 250 रुपये बढ़ा दिए. 

इससे अब इस योजना में लाभ लेने वाली महिलाओं को 1250 रुपये प्रति महीने दिए जाते हैं. अब सावन में एक बार फिर से सीएम मोहन यादव की ओर से लाड़ली बहनों की मौजूदा राशि में 250 रुपये की अतिरिक्त देने की घोषणा की गई है. 

MP: एमपी के सीएम ने पूछा- सावन में दर्शन और सवारी कैसी चल रही है? शिव भक्त बना सकते हैं विश्व रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget