एक्सप्लोरर

BJP में शामिल होने के सवाल पर कमलनाथ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अगर ऐसी कोई बात होगी तो...'

Kamal Nath News: कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. इस बीच वो दिल्ली पहुंच गए हैं. उन्होंने छिंदवाड़ा में निर्धारित अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया.

Kamal Nath in Delhi: बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर कमलनाथ की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आपको बताऊंगा. कमलनाथ छिंदवाड़ा में अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर ही दिल्ली पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक, 19 फरवरी को कमलनाथ और छिंदवाड़ा से उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, समर्थकों ने यहां तक दावा किया कि कमलनाथ के साथ 10 से 12 विधायक भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं. लोकसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

नकुलनाथ ने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस हटाया

कमलनाथ के बेट नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस हटा दिया है. कमलनाथ के करीबी सज्जन वर्मा ने भी एक्स हैंडल से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है. 

कांग्रेस ने कमलनाथ को नहीं दिया राज्यसभा का टिकट

इससे पहले भी कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगी थीं. लेकिन इससे पहले कमलनाथ ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था. नौ बार के सांसद, दो बार विधायक, राज्य के पूर्व सीएम और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ की पहचान कद्दावर नेता के तौर पर होती है. माना जाता है कि कमलनाथ की इच्छा थी कि इस बार पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. कांग्रेस ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बना दिया. सूत्रों के मुताबिक, उनकी नाराजगी इस बात से और बढ़ गई. वो पार्टी के उम्मीदवार के नामांकन में भी शामिल नहीं हुए थे.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?

इस बीच जब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से कमलनाथ को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो बीजेपी में शामिल नहीं हो सकते हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति हमेशा से गांधी-नेहरू परिवार के साथ खड़ा रहा हो वो कैसे बीजेपी में शामिल हो सकता है. दिग्विजय ने यहां तक कहा कि उनकी कल रात ही कमलनाथ से बात हुई थी.

Narmada Jayanti 2024: नर्मदापुरम में प्रशासन ने CM मोहन यादव के स्वागत में बिछाए फूल आनन-फानन में हटाए, जानें- पूरा मामला

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget