एक्सप्लोरर

MP: नाराजगी के बाद कमलनाथ का पहला बयान, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर की ये अपील

Bharat Jodo Nyay Yatra: कमलनाथ के बीजेपी में जाने को लेकर 17 फरवरी को अटकलें शुरू हुई थी. इसके बाद पहली बार है जब कमलनाथ ने कांग्रेस का जिक्र करते हुए सार्वजनिक तौर पर बयान दिए हैं.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि 'मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं.'

कमलनाथ ने कहा, ''अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं. मैं मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी का संबल और साहस बनें. हम और आप मिलकर अन्याय के खिलाफ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुंचाएंगे.''

2 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एमपी में होगी एंट्री
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को राजस्थान के धौलपुर से एमपी के मुरैना से एंट्री होगी. एमपी में यात्रा 5 दिनों तक चलने वाली है. मुरैना में एंट्री के साथ ही राहुल गांधी की पहली सभा भी होगी. इसके बाद राहुल गांधी नुक्कड़ सभाओं और रोड शो के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे. वहीं 6 मार्च को राहुल गांधी धार जिले के बदनावर में आदिवासियों के बीच सभा भी करेंगे.

26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा पर ब्रेक
वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर 26 फरवरी से 1 मार्च तक ब्रेक रहने वाला है. क्योंकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर लेक्चर देंगे. इसी यूनिवर्सिटी से राहुल गांधी ने पढ़ाई भी की है. इंग्लैंड से लौटने के बाद राहुल गांधी 2 मार्च को राजस्थान के धौलपुर से फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे फिर उनकी यात्रा एमपी के मुरैना के बाद कई जिलों को कवर करेगी. 5 मार्च को राहुल गांधी उज्जैन महाकाल के दर्शन भी करने वाले है. 

ये भी पढ़ें- MP: अवैध नल कनेक्शन वैध नहीं कराया तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना, इंदौर नगर निगम दिया इतने दिन का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget