एक्सप्लोरर

MP News: 'मुझे लगा गठबंधन के नेता बयान का विरोध करेंगे लेकिन...', उदयनिधि की टिप्पणी पर बोले विजयवर्गीय

Madhya Pradesh Politics: कैलाश विजयवर्गीय ने आक्रमणकारी भारत आए लेकिन सनातन धर्म की जड़ें नहीं हिला पाए. विजयवर्गीय ने कहा कि सनातन का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है.

MP News: बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने बुधवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) के सहयोगियों की सनातन धर्म (Sanatan) संबंधी टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यह गठबंधन आज भारत माता के लिए ही खतरा बन गया है. विजयवर्गीय ने ग्वालियर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जहां एक ओर देश-दुनिया में भारत का मान बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दुर्भाग्य की बात यह है कि घमंडिया गठबंधन (विपक्षी गठबंधन इंडिया) आज भारत माता के लिए ही खतरा बन गया है.

विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मुंबई की बैठक के बाद जिस तरीके से इस गठबंधन के लोगों ने भारत की सनातन परंपरा पर हमला किया, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कही, उससे इस घमंडिया गठबंधन की सोच स्पष्ट है.’’ विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘मैं तो सोचता था कि उदयनिधि के इस बयान के बाद इस गठबंधन का कोई नेता इसके खिलाफ बयान देगा. लेकिन दो-तीन घंटे बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने उदयनिधि के बयान का समर्थन किया.’’

सनातन की कोई जड़ें नहीं हिला पाया- विजयवर्गीय
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि मुगल एवं अन्य आक्रमणकारी आए और चले गए, लेकिन सनातन की जड़ें नहीं हिला पाए. हमारे सनातन धर्म का डंका आज भी पूरे विश्व में बज रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बागेश्वर धाम की कथा कराते हैं, वहीं, दूसरी ओर उनके समर्थक दल सनातन धर्म को नष्ट करना चाहते हैं. इस पर वे चुप्पी साधे हुए हैं. यह दोहरा चरित्र ठीक नहीं है.''

उदयनिधि कोराना वायरस से सनातन की कर बैठे तुलना
तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि ने हाल ही में चेन्नई में आयोजित बैठक को तमिल में संबोधित करते हुए सनातन धर्म को समानता एवं सामाजिक न्याय के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसे समाप्त किया जाना चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, और डेंगू वायरस एवं मच्छरों से की थी.

ये भी पढ़ेंINDIA Alliance: भोपाल में अक्टूबर में होगी इंडिया गठबंधन की पहली रैली, समन्वय समिति की बैठक में फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget