एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Elections: एमपी में तीसरे फेज के मतदान से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, जानें क्या कहा?

Lok Sabha Elections: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा सीट पर वोटिंग होने जा रही है.

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर से अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है. 7 मई को होने वाले तीसरे फेज के मतदान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "इस फेज में प्रदेश की 7 सीटें हैं. इस फेज में भी बीजेपी का परचम मध्य प्रदेश की 7 की 7 सीटों पर लहराएगा."

मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में 9 सीटों पर चुनाव होना है. तीसरे फेज में 9 सीटों पर कुल 127 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस फेज में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा दो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह की किस्मत का भी फैसला होगा.

गुना लोकसभा सीट पर टिकी नजरें

गुना लोकसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. बीजेपी के प्रत्याशी ज्योदिरादित्य सिंधिया का मुकाबला इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह से होने जा रहा है. साल 2019 लोकसभा चुनाव में इसी सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को हार का सामना करना पड़ा था. उस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था. सिंधिया अब बीजेपी में हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं. ऐसे में इस सीट पर बदले समीकरण में फिर से वो चुनाव मैदान में हैं.

पिछले चुनाव में सिंधिया परिवार की पारंपरिक सीट गुना से हार मिलने के बाद झटका लगा था. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के केपी यादव ने उन्हें भारी अंतर से चुनाव में मात दी थी. तकरीबन 1.25 लाख वोटों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बता दें कि मध्य प्रदेश में 7 मई को तीसरे चरण में मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी.

2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे

7 मई को जिन 9 सीटों पर वोटिंग होने जा रही है, उन सभी पर पिछली बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी. मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, गुना, सागर और बैतूल इन सभी 9 सीटों पर साल 2019 के चुनाव में BJP ने कब्जा जमाया था.

ये भी पढ़ें: अक्षय कांति बम के पार्टी छोड़ने के बाद इंदौर में कांग्रेस की नई रणनीति, BJP की बढ़ेगी मुश्किल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget