एक्सप्लोरर

MP News: आचार्य प्रमोद कृष्णम के कांग्रेस से निष्कासन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिक्रिया, क्या कुछ कहा?

Jyotiraditya Scindia on Congress: आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर कांग्रेस के फैसले पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई सोच नहीं है.

Jyotiraditya Scindia Reaction on Pramod Krishnam Expulsion from Congress: कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उनके निष्कासन पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. इस मसले पर जब केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक पार्टी जो पहले देश को दिवालिया करना चाहती थी, वह खुद ही दिवालिया हो गई है.  

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, ''जिस पार्टी की विचारधारा पहले देश को दिवालिया करने की थी. अब वह खुद ही दिवालिया हो गई है. न कोई सोच है, न कोई विचारधारा है, न कोई नीति है. केवल स्वत: की सोच है. जो पार्टी भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को नकारेगी, देश की जनता ने जैसे 10 साल तक नकारा था, वैसे ही आगे नकारेगी.'' ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं. उसके बाद से वह लगातार कांग्रेस पर हमलावर रहे हैं. 

अनुशासनहीनत का आरोप लगाकर निकाले गए आचार्य प्रमोद
कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को निष्कासित करते हुए कहा है कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है. कांग्रेस ने उन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है. इसके बाद आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता.'' इस ट्वीट में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जगह राहुल गांधी को टैग किया था.

आचार्य प्रमोद का निष्कासन ऐसे वक्त में हुआ जब उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें श्री कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम का न्योता दिया था. इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के अन्य नेताओं को भी न्योता दिया था. 

ये भी पढ़ें- MP: नीमच में तस्कर बाबू सिंधी के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, डॉन बनने के लिए शराब कारोबारी पर करवाया था हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget