एक्सप्लोरर

'इंडिया गठबंधन की स्थिति मुंगेरी लाल के...', एग्जिट पोल को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का विपक्ष पर तंज

Lok Sabha Elections: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पास ना कोई एजेंडा है, ना कोई सिद्धांत. वे सभी एक व्यक्ति के खिलाफ खड़े हो गए हैं.

Lok Sabha Elections Exit Poll Result 2024: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते इस गठबंधन को ठगबंधन करार दिया है. केंद्र सरकार के काम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को 'विकसित' बनाना पीएम मोदी का 'संकल्प' है और इसी पर काम लगातार जारी है. उन्होंने एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की जीत का दावा किया है. 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ''INDIA गठबंधन की स्थिति मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसी हो गई. गठबंधन नहीं, यह एक ठगबंधन है, जो देश को ठगने के लिए एकसाथ हुई है. जिनके पास ना कोई एजेंडा, ना कोई समन्वय, ना कोई सिद्धांत है.''

ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंडिया गठबंधन पर हमला

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा, ''वे सबके सब एक साथ होकर एक व्यक्ति के विरुद्ध हो गए हैं लेकिन उस एक व्यक्ति यानि प्रधानमंत्री के रूप में उनके साथ 140 करोड़ देश की जनता खड़ी है. एग्जिट पोल पर सिंधिया ने कहा, "हमारा सदैव विश्वास है कि प्रधानमंत्री का संपूर्ण भारत के लिए विकसित और कुशल नेतृत्व में, जो भारत पिछले 10 वर्षों तक पूर्व से पश्चिम तक विश्व पटल पर अग्रसर हुआ है, आज देश की जनता का विश्वास अगर एक व्यक्ति में है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी में है.''

सिंधिया ने आगे कहा, ''आज उस विश्वास का आंकलन हमें एग्जिट पोल में देखने को मिला है लेकिन फिर भी हमें चार तारीख तक इंतज़ार करना चाहिए, PM के नेतृत्व में बीजेपी पूरे देश में एक ऐतिहासिक परचम लहराएगी''

'भारत को विकसित बनाना पीएम मोदी का संकल्प'

उन्होंने ये भी कहा, "भारत को 'विकसित' बनाना पीएम मोदी का 'संकल्प' है और पिछले 10 वर्षों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने जो काम किया है. हर क्षेत्र को देखें, चाहे वह 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन प्रदान करना या 'उज्ज्वला योजना' के तहत 10 करोड़ महिलाओं को लाभ प्रदान करना या पीएम आवास योजना के तहत घर बनाना या हवाई अड्डों और राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण करना यह सब पीएम मोदी के 'संकल्प' के कारण संभव हुआ और इससे प्रेरणा मिली है''.

ये भी पढ़ें:

MP Exit Poll 2024: 'पीएम मोदी को तीसरी बार जनता का आशीर्वाद', वीडी शर्मा बोले- 4 जून को औंधे मुंह गिरेगी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget