एक्सप्लोरर

ज्योतिरादित्य सिंधिया से गले लगकर रोने लगी महिलाएं, फिर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना का दौरा कर रहे हैं. इस दौरे पर उन्होंने गुना के विभिन्न गांवों के किसानों से भी मुलाकात की जिनकीं फसलें बर्बाद हुई हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान हुआ है. गुना जिले में भी किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है. इस बीच, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने गुना के अलग-अलग गांवों में जाकर किसानों से मुलाकात की.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को गुना के बेहटागांव, पीलीघटा गांव, झमझरा, चिरोल और गोरा गांव में पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उन्हें मुआवजा की राशि वितरित की. इस दौरान कृषक महिलाएं सिंधिया को गले लगाकर रोने लगीं. सिंधिया ने कहा कि सर्वे करा दिया गया है और उन्हें मुआवजा मिल जाएगा. बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  किसानों से मुलाकात कर कहा कि सिंधिया परिवार आपके साथ खड़ा है. अपने दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ''ओलावृष्टि से हुए नुकसान के सर्वेक्षण के लिए गुना के इमझरा, चिरोल और गोरा गाँवों के किसानों से मिला। उनका दुःख-दर्द साझा कर हाथों-हाथ मुआवज़ा राशि वितरित की.'' 

सिंधिया ने प्रशासन से किया ये तीन अनुरोध
बेहटाघाट में उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तीन निवेदन किया. सिंधिया ने कहा कि कोरोना के वक्त गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज भेजने की घोषणा हुई थी मैं प्रशासन से अपील करता हूं कि इन किसानों को अतिरिक्त मात्रा में अनाज भेजे जाएं. जब फसल का नुकसान होता है तब अगर हम उस पोर्टल पर डालते हैं तो जिस किसान ने किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण लिया है उसे उस फसल की बीमा राशि भी मिलती है. प्रशासन से अपील करूं कि किसानों की मदद करें और उन्हें बीमा राशि मिल सके. मेरा तीसरा निवेधन यह है कि  बेहटाघाट में श्रमिक भी रहते हैं. बड़े-बड़े ओले गिरे हैं जिससे उनके टपरों को नुकसान हुआ है. उन्हें प्रशासन की ओर से मदद दी जाए.

मीडिया से बातचीत में यह बोले सिंधिया
सिंधिया ने इस दौरान मीडिया से भी बात की. उन्होंने कहा, '' प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का संकल्प है कि इस पृथ्वी पर गरीब, किसान, महिला और युवा का सबसे पहला हक है. आज हमने इसी का एक स्वरूप देखा है जहां मोहन यादव की सरकार ने 48 घंटे के अंदर आकलन, सर्वे कर एक-एक किसान को स्वीकृति पत्र राशि थमा दी है.''

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'विकसित भारत मोदी की गारंटी' रथ को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 29 सीटों पर करेंगे प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget