एक्सप्लोरर

महाकाल का आशीर्वाद लेने आज उज्जैन पहुंचेंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, CM मोहन यादव भी रहेंगे मौजूद

Ujjain News: बीजेपी द्वारा उनके भव्य स्वागत की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक उज्जैन पहुंच रहे हैं.

Madhya Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (1 दिसंबर) को भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं. दोनों नेता आज महाकालेश्वर मंदिर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं.

बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने अपनी विदेश यात्रा में निवेशकों को मध्य प्रदेश में भारी निवेश के लिए आकर्षित किया. इसके बाद उनके उज्जैन आगमन के मौके पर बीजेपी नगर द्वारा स्वागत की तैयारी की है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी इस मौके पर साथ रहेंगे. 

मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री आज दोपहर 1:45 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां से वे महाकाल दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे. भारतीय जनता पार्टी नगर जिला द्वारा उनके भव्य स्वागत की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक उज्जैन पहुंच रहे हैं.

सर्किट हाउस से महाकाल मंदिर तक बनेगा मंच
सर्किट हाउस से लेकर महाकाल मंदिर मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों के कार्यकर्ता और मोर्चों के कार्यकर्ता अपना-अपना मंच लगाकर अपने नेताओं का स्वागत करेंगे. बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, डॉ प्रभुलाल जाटवा, पूर्व मंत्री पारस जैन सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे.  जेपी नड्डा इससे पहले तीन अप्रैल 2024 को पत्नी मल्लिका और बेटे के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे.

यह भी पढ़ें-

भोपाल में 'वक्फ बोर्ड हटाओ भारत बचाओ' का लगा पोस्टर, विवाद बढ़ने के बाद हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget