एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Elections 2024: 'क्या से क्या हो गए...', कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं के लिए जीतू पटवारी ने कही ये बात

Jitu Patwari News: जीतू पटवारी ने कांग्रेस छोड़कर BJP में जा रहे नेताओं को लेकर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि जिन्हें हम मंच पर आगे बैठाया करते थे अब उन्हें वहां पीछे भी जगह ठीक से नहीं मिल रही है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: विदिशा-रायसेन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा ने शुक्रवार को रायसेन में अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान कांग्रेस की तरफ से एक जनसभा का आयोजन भी किया गया. जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का दुख दर्द और संवेदवशीलता नजर आई. कांग्रेसी खेमे में बड़ी टूट-फूट होने के आरोप लगने के बाद जीतू पटवारी ने सीनियर नेताओं को साधने और इमोशनल होकर बीजेपी में शामिल होने वाले अपने नेताओं को लेकर दर्द व्यक्त किया.

जीतू पटवारी ने पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं के लिए जताया दुख
रायसेन की जनसभा में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. सभी नेता अपनी बारी के अनुसार भाषण दे रहे थे. पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव के भाषण के बाद राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को संबोधित करने के लिए मंच पर बुलाया गया. इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खड़े हो गए और उन्होंने विवेक तन्खा का हाथ पकड़कर कुर्सी पर बैठने के लिए कहा.

जीतू पटवारी ने कहा कि आप सीनियर हैं सम्माननीय हैं, इसलिए मेरे बाद भाषण देंगे. इसके बाद पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं के लिए नुसरत फतह अली खान की गजल 'सोचता हूं कि वो कितने मजबूर थे..क्या से क्या हो गए देखते-देखते...' के अंदाज में अपनी पीड़ा व्यक्त कर डाली. 

‘पार्टी छोड़कर जाते है उनके लिए मुझे बेहद दर्द होता है’
जीतू पटवारी ने कहा जो लोग पार्टी छोड़कर जाते है उनके लिए मुझे बेहद दर्द होता है जब हमारे यहां से गए लोगों के बारे में बीजेपी के नेता कहते हैं कि पक्के बैर की तरह टपक रहा है. एक बीजेपी नेता तो बहुत गंदी टिप्पणी की जिसे मैं नहीं बोल पा रहा हूं. कैलाश विजयवर्गीय कह रहे हैं कि इन्हें हमें बेमन से लेना पड़ रहा है.

इसके बाद उन्होंने मशहूर गजल क्या से क्या हो गए देखते देखते की तर्ज पर कहा कि जो क्या थे क्या से क्या हो गए.. हम उन्हें मंच पर आगे बैठाया करते थे अब उन्हें वहां पीछे भी जगह ठीक से नहीं मिल रही. मंच के पीछे बैठ रहे हैं. खैर विषय नहीं है अपने ही थे इसलिए दुख हो रहा है दर्द हो रहा है. अगर हमारे परिवार का कोई सदस्य जिसने जीवन भर हमारे साथ काम किया वह वहां अपमानित होता है तो हमें यहां खुशी कैसे हो सकती है. 

 विजय सिंह राठौर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Elections: कैलाश विजयवर्गीय का कमलनाथ पर गंभीर आरोप, कहा- छिंदवाड़ा में घर बुलाकर लोगों को...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget