एक्सप्लोरर

MP: जबलपुर में शराब के पैसे न देने पर पति ने की पत्नी की हत्या, बेटा बना चश्मदीद गवाह

Son Became witness: आरोपी लक्ष्मण कोल के बेटे ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को अप्रैल को पिता ने मां से शराब पीने के लिए रुपए मांगे और जब मां ने मना किया तो पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी.

Murder In Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) शहर में पत्नी द्वारा आरोपी पति को शराब के लिए पैसे देने से इनकार करना महंगा पड़ गया. एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी (Wife) की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या का खुलासा आरोपी के ही छोटे बेटे ने किया है. पुलिस (Police) ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. इस सनसनीखेज मामले से इलाके में हड़कम्प मच गया.

मना करता रहा बेटा
जबलपुर के अधारताल थाने के एसआई भरत सिंह के मुताबिक 25 अप्रैल की रात को ऋषि नगर में रहने वाले लक्ष्मण कोल का पत्नी हीराबाई से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ गया कि लक्ष्मण कोल ने पत्नी को लात-घूंसों से पीटा. इसके बाद उसने गुस्से में गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. इस दौरान आरोपी पत्नी को मारता रहा और छोटा बेटा अनिकेत पिता को मना करता रहा. नशे में धुत पिता ने उसकी एक न सुनी.

रात भर घर में रखा शव 
हत्या करने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के शव को ही रात भर अपने कमरे में ही रखा रहा. 26 अप्रैल की सुबह उसने ससुराल में फोन करके बताया कि अज्ञात कारणों से हीराबाई की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही ससुराल वाले ऋषि नगर पहुंचे और संदेह होने पर अधारताल थाना पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि लक्ष्मण कोल ने ही पत्नी हीराबाई की गला दबाकर हत्या की है.

बेटे ने क्या बताया जानिए
आरोपी लक्ष्मण कोल के बेटे अनिकेत ने पुलिस को बताया कि आए दिन मम्मी-पापा के बीच विवाद होता था. पिता उसकी मां के साथ मारपीट किया करते थे. 25 अप्रैल को अप्रैल को पिता ने मां से शराब पीने के लिए रुपए मांगे और जब मां ने रुपए देने से मना किया तो पिता ने पहले उसे लात-घूंसों से मारा. इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी. महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया है. अधारताल थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें :  Beneshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ इस समाज ने खोला मोर्चा, देशभर में FIR दर्ज कराने की दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget