एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में लगती है गणेश जी की अनोखी अदालत, इस तरह की अर्जियां लेकर आते हैं भक्त

Jabalpur के सिद्ध गणेश मंदिर की चर्चा भक्तों के बीच दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. यहां रोजाना हजारों भक्त भगवान गणेश के दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामना प्राप्ति के लिए अर्जियां लगाते हैं.

Jabalpur News: जबलपुर में हाईकोर्ट के अलावा एक और ऐसी अदालत है, जहां इंसान ही नहीं जज और वकील भी अपनी अर्जी लगाते हैं. इस अदालत में लोगों के उन मामलों की सुनवाई होती है जिन पर देश की बड़ी बड़ी अदालतें भी फैसला नहीं कर सकतीं. ये अदालत है जबलपुर का सिद्ध गणेश मंदिर की, जिसके जज होते है प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गजानन. हाथों में फाइलों की जगह नारियल, वकील की जगह पुजारी, जज के स्थान पर भगवान श्री गणेश और अदालत की जगह मंदिर. दरअसल जबलपुर का सिद्ध गणेश मंदिर किसी अदालत से कम नहीं हैं, यहां फैसला खुद भगवान गणपति करते हैं.

पुजारियों ने किया ये दावा

सिद्ध गणेश मंदिर की अदालत बनने की कहानी भी बड़ी खास है. प्रधान पुजारी रामबहादुर महाराज के मुताबिक गणेश भगवान के सामने पहली अर्जी मंदिर निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने के लिए लगाई गई थी. पुजारियों का दावा है कि गणेश उत्सव के दौरान तो सिद्ध मंदिर में विराजे गणपति के पास बिल्कुल भी समय नहीं रहता. उनका पूरा दिन दीन-दुखियों की अर्जियों को सुनने में ही बीत जाता है. लोग सुबह से लेकर रात तक भगवान गणेश की अदालत में अपनी मनोकामना की अर्जी लगते है. मान्यता है कि 10 दिनों तक चलने वाले विनायक के जन्मोत्सव के दौरान भक्त उनसे जो भी मनोकामना करते है, वो जरुर पूरी होती है.

MP News: उज्जैन, देवास, इंदौर में हुई बारिश के बाद फिर बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, छोटा पुल डूबा

इस तरह की अर्जियां लगाने आते हैं भक्त

सिद्ध गणेश मंदिर के प्रधान पुजारी रामबहादुर महाराज बताते हैं कि इस मंदिर में मजदूर से लेकर जज तक और देश से लेकर विदेश तक के भक्त अर्जी लगाने आ चुके हैं. कोई नौकरी के लिए अर्जी लगाता है तो कोई संतान प्राप्ति के लिए. यहां भक्त अपनी हर तरह की मनोकामना के लिए एक रजिस्टर में अपनी अर्जी लिखवाते हैं, जिसे मंदिर के पुजारी भगवान गणेश के सामने पढ़ कर सुनाते हैं. कोर्ट फीस के रूप में एक नारियल भेंट किया जाता है. हालांकि मंदिर में सालभर अर्जियां लगाई जाती हैं, लेकिन गणेश उत्सव के दौरान इनकी संख्या बढ़ जाती है. प्रधान पुजारी बताते है कि मंदिर में अब तक एक लाख से ज्यादा अर्जियां आ चुकी हैं, जिसका पूरा लेखा जोखा मंदिर प्रबंधन के पास सुरक्षित है.

दिन प्रतिदिन बढ़ रही है मंदिर की प्रसिद्धि

सिद्ध गणेश मंदिर में लोगों की भी अटूट श्रद्धा है. यहां रोजाना हजारों भक्त भगवान गणेश के दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामना प्राप्ति के लिए अर्जियां लगाते हैं. सुषमा शर्मा कहना है कि भगवान गणेश की उन पर ऐसी कृपा रही कि हर काम सिद्ध होते गए. ऐसी ही मान्यताओं के चलते मंदिर की प्रसिद्धि भी दिनों दिन आसमान छू रही है और मंदिर में बप्पा के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. सिद्ध गणेश मंदिर में पूरे साल विशेष पूजन-अर्चन होता है और रोजाना भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन गणेश उत्सव के दौरान मंदिरों में हजारों की संख्या में भक्त आते हैं. गणेश मंदिर में भगवान का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है. प्रतिदिन गणेश जी का अलग-अलग स्वरुप में श्रृंगार करके उसी के अनुसार भोग लगाया जाता है. इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी को मनोकामना के लिए रखे लाखों नारियल का हवन भी किया जाता है.

MP News: एक स्पोर्ट्स व्हीलचेयर के लिए सालों से आवेदन दे रहा दिव्यांग खिलाड़ी, अब तक नहीं मिली सरकारी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget