एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटकर मार डाला, जानिए- क्या थी वजह?

Jabalpur Crime News: जबलपुर में शराब पीकर मां और पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे छोटे भाई की बड़े भाई की पिटाई से मौत. यह मामला जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र के इन्द्राना इलाके का है.

Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शराब पीकर उत्पात मचा रहे छोटे भाई की बड़े भाई ने हत्या कर दी. यह मामला जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र के इन्द्राना इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात शराब पीकर घर में उत्पात मचा रहे छोटे भाई की बड़े भाई ने कपड़ा धोने वाली मुगरिया से हमला कर हत्या कर दी. छोटे भाई की हत्या करने के बाद बड़ा भाई वहां से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी बड़े भाई की तलाश शुरू कर दी है.

मझौली पुलिस ने बताया कि इंद्राना निवासी 35 वर्षीय दीपक बर्मन ट्रक ड्राइवरी करता है. वह करीब एक महीने से काम पर नहीं जा रहा था. दीपक रोज घर पर शराब पीकर हंगामा करता रहता था. शिनावार रात करीब 12:30 बजे दीपक शराब के नशे में घर पहुंचा. खाना खाने के दौरान वह पत्नी और मां के साथ गाली-गलौज कर हंगामा करने लगा.

पुलिस ने दी ये बड़ी जानकारी

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि दीपक अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है. उसकी मां भी समीप ही अलग घर में रहती है. दीपक का बड़ा भाई राकेश बर्मन भी अलग रहता है. रात में दीपक घर पहुंचा तो उसकी मां ने उसे खाने के लिए मुर्गा बनाकर भेजा. दीपक ने खाने के दौरान पत्नी से पूछा कि मुर्गा किसने बनाया है, उसने कहा मां ने बनाया है. इसके बाद दीपक ने मां को बुलाया और घर में हंगामा शुरू कर दिया. गाली-गलौज की आवाज सुनकर बगल के मकान में रहने वाला राकेश बर्मन भी वहां आ गया. वह दीपक को समझा-बुझाकर शांत कराने लगा. लेकिन नशे में चूर दीपक ने बड़े भाई की बात नहीं मानी. वह अपनी मां के साथ लगातार बदतमीजी करता रहा. इसके बाद गुस्से में आकर राकेश बर्मन ने घर में रखी मुगरिया दीपक के सिर पर मार दी.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

मुगरिया के कई वार से दीपक वहीं गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद राकेश बर्मन वहां से भाग गया. पुलिस ने राकेश बर्मन के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें :-

Jabalpur News: सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर को मिली HC से बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

MP Panchayat Election: पंचायत चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए कल से होगा नामांकन, जानिए कब डालें जाएंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget