एक्सप्लोरर

MP Crime News: जबलपुर में स्पा संचालक नाबालिग भतीजी से करवा रहा था गलत काम, थाने में हंगामे के बाद दर्ज हुआ रेप केस

Jabalpur Crime News: जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति नाबालिग को डरा धमका कर दैहिक शोषण कर रहा था. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज करा जांच शुरू कर दी है.

Jabalpur Rape Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पैसे कमाने की लालच में रिश्तों शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. आरोपी ने रिश्ते में लगने वाली अपनी भतीजी से स्पा सेंटर में गलत काम करवाया. इस मामले में स्पा सेंटर संचालक पर नाबालिग किशोरी के साथ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी शिकायतकर्ता किशोरी का मौसा है. किशोरी ने आरोप लगाया कि स्पा संचालक मौसा द्वारा रुपयों का लालच देकर पहले जबरन उसका दैहिक शोषण किया गया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा.

नाबालिग किशोरी की शिकायत पर महिला थाने में देर रात स्पा सेंटर संचालक आर्यन शर्मा के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. इस मामले को लेकर महिला पुलिस थाने में घंटों हंगामा होता रहा. पीड़ित किशोरी और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला थाना में उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही थी. कोतवाली सीएसपी रीतेश कुमार शिव ने बताया कि थाने पहुंची 17 वर्षीय किशोरी ने शिकायत की है कि कुछ समय पूर्व वह राइट टाउन प्रेम मंदिर के पास सनराइज स्पा सेंटर संचालित करने वाले आर्यन शर्मा के पास गई थी. आर्यन शर्मा रिश्ते में उसका मौसा लगता है. इसी बीच आर्यन शर्मा ने उसे स्पा में काम करने के बदले अच्छी पेमेंट देने का झांसा दिया, जिसके बाद उसका स्पा में आना जाना शुरू हो गया.

आरोपी से तंग आकर पीड़िता पहुंची थाने
किशोरी के मुताबिक, करीब एक माह पहले स्पा संचालक आर्यन शर्मा ने उसे धमकाया और उसका दैहिक शोषण किया. किसी को कुछ बताने पर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था. तंग आकर किशोरी अपनी सहेली के साथ सोमवार की दोपहर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की 12वीं की परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंची. परिजनों को जानकारी लगने के बाद जब नाबालिग से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ.

दरअसल, नाबालिग किशोरी और उसकी एक दोस्त पिछले एक महीने से स्पा संचालक के ब्लैकमेल का शिकार थी. मदन महल थाने के तहत राइट टाउन इलाके में सनराइज नाम का एक स्पा सेंटर आर्यन शर्मा नामक शख्त संचालित करता है. आर्यन ने रिश्ते में लगने वाली एक नाबालिग भतीजी को लग्जरी लाइफ के सपने दिखाए और फिर उसके साथ उसकी एक दोस्त के साथ भी संपर्क बनाया. साहिल ने मेकअप का कोर्स कराने के नाम पर नाबालिग लड़कियों को स्पा सेंटर में काम करने के लिए बुलाया और फिर उनके कुछ अश्लील वीडियो बना लिए.

12वीं क्लास की छात्रा है पीड़िता
पीड़ित किशोरी के मुताबिक स्पा सेंटर संचालक अक्सर उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करवाता था. इसी दौरान स्पा सेंटर संचालक ने दोनों नाबालिगों को इंदौर जाने का ऑफर दिया और वहां मोटी रकम देकर काम करने को कहा. दोनों नाबालिग लड़कियां 12वीं क्लास की छात्राएं है. वे पेपर देने के बहाने घर से निकली थी लेकिन जब पेपर देने नहीं पहुंचीं तो परिजनों को जानकारी लगी. परिजनों की पूछताछ में नाबालिग किशोरियों ने आपबीती बताई और उसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. पीड़ित और उनके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्पा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी पूजा पांडेय का कहना है कि हर एंगल से जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी.

बंद मिले कैमरे, स्पा सील
जानकारी के अनुसार किशोरी के थाने पहुंचने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और स्पा सेंटर पहुंची, तो वहां पर कई महिलाएं व युवतियां मौजूद थीं. उनसे पूछताछ के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर कैमरे एक माह से अधिक समय से बंद होना बताया गया. वहीं कुछ शराब की बोतलें भी मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने स्पा को सील कर दिया.

ये भी पढ़ें:

Sadhvi Pragya Singh Thakur: 'मुझे ऐसी बातें पसंद नहीं हैं, न पहले और न आज', बोलीं साध्वी प्रज्ञा- आज के बाद मीडिया से नहीं करूंगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget