एक्सप्लोरर

जबलपुर में कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट, मजदूर के शव के साथ मिले बम के खोखे, 5 किलोमीटर तक थर्राई धरती

Jabalpur Scrap Godown Blast: जबलपुर में कबाड़ गोदाम में जोरदार विस्फोट हो गया जिससे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई और एक मजदूर लापता बताया जा रहा है. वहीं, गोदाम मालिक घटना के बाद फरार हो गया है.

Jabalpur Scrap Warehouse Blast: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कबाड़ के गोदाम में विस्फोट से एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन की तरफ से मौत की पुष्टि की गई है. वहीं, एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की बात भी कही जा रही है. जबलपुर ज़ोन के आईजी अनिल सिंह कुशवाह के मुताबिक विस्फोट सेना के काम आने वाले अनुपयोगी बम से होने का अनुमान है. कबाड़ गोदाम में बड़ी मात्रा में बमों के अनयूज्ड सेल भी मिले है. घटना के वक्त गोदाम में 10 लोग थे, उनमें से 8 सकुशल हैं.

5 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
जबलपुर पुलिस के मुताबिक ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के एक्सपर्ट घटनास्थल पहुंचे. इसके साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची. कबाड़ गोदाम में विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया. आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में लोगों ने विस्फोट की आवाज सुनी और उन्हें भूकंप जैसा एहसास हुआ.

इस मामले में पूर्व में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कुछ कैजुअल्टी होने की संभावना जताई थी. उन्होंने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि अभी घटना स्थल पर जाना खतरनाक है. घटनास्थल पर जबलपुर के संभाग आयुक्त अभय वर्मा और आईजी अनिल सिंह कुशवाह सहित प्रशासन एवं पुलिस की टीम गई थी.

एक मजदूर का शव बरामद
बता दे कि गुरुवार को दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास जबलपुर के खजरी खिरिया बाईपास पर स्थित रजा मेटल इंडस्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया. यह धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा कबाड़खाना उड़ गया. धमाके की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

एडिशनल एसपी समर वर्मा ने एक डेड बॉडी मिलने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि कबाड़ गोदाम में बहुत सारे अनयूज़्ड बम सेल मिले हैं.पुलिस इस बारे में विस्तृत जांच कर रही है. प्रशासन को शुरू से आशंका थी कि यह विस्फोट केवल गैस सिलेंडर से नहीं हो सकता है. कबाड़ खाने में कुछ ऐसी चीज भी होगी, जिसकी वजह से इतना जबरदस्त धमाका इतना हुआ.

इसलिए प्रशासन ने बम विस्फोट और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर बुला ली थी. जानकारी यह भी लगी कि कबड़खाने में डिफेंस का स्क्रैप भी हो सकता है.

कबाड़ गोदाम का मालिक फरार
आपको बता दें कि रजा मेटल इंडस्ट्री मोहम्मद शमीम नाम के शख्स की हैं. घटना के बाद मोहम्मद शमीम फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसे खोजने में लगी है. गौरतलब है इसके पहले भी रजा मेटल इंडस्ट्री में अवैध रूप से ट्रक और चोरी के वाहनों को काटने के आरोप के बाद छापा पड़ चुका है. मोहम्मद शमीम के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है. 

यह भी पढ़ें: MP CG Lok Sabha Election 2024 Live: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान, जानें सीएम विष्णु देव साय ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget