एक्सप्लोरर

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कूल से लौटते समय दो चचेरे भाईयों को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत

Jabalpur News: जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई. दोनों मृतक 11वीं में पड़ते थे और अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई. शुक्रवार (12 अप्रैल) को मोटटसाइकिल से स्कूल से घर लौट रहे इन दोनों भाईयों को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया. हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर ने बाइक समेत दोनों भाईयों को 50 मीटर तक घसीटा. इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा तिलवारा थाना के अंतर्गत रामनगरा मोड के पास हुआ.

वहीं मृतक छात्रों के पहचान विदित वैदेही (17 वर्ष) और शिवांश वैदही (17 वर्ष) के रूप में हुई है. ये दोनों चचेरे भाई 11वीं क्लास के छात्र थे. बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर जब दोनों मोटरसाइकिल से स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी. ट्रैक्टर से टक्कर के बाद चीख-पुकार सुनकर वहां खड़े लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों छात्रों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. 

दोनों अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे
शिवांश और विदित दोनों अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे. शिवांश की दो बड़ी बहनें हैं, जबकि विदित की छोटी बहन है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवांश तिलवारा स्थित नगर निगम के सरकारी स्कूल और विदित सेंट अगस्टीन स्कूल में 11वीं में पढ़ता था. विदित शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर पहुंचा और घर से पिता की बाइक लेकर थोड़ी देर में आने का कहकर निकला था. इसके बाद विदित बाइक से शिवांश के स्कूल पहुंचा था और यहां से दोनों बाइक से घर के लिए निकले थे.

ड्राइवर को लोगों ने किया पुलिस के हवाले
घटना की जानकारी लगते ही दोनों के माता-पिता बदहवास हो गए. दोनों की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. शिवांश के पिता पुजारी हैं, जबकि विदित के पिता मानेगांव में एक क्रेशर में प्राइवेट जॉब करते हैं. घटना से पहले विदित के पिता ने बोला था कि जल्दी आना मुझे काम पर जाना है. पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. दोनों भाईयों का साथ में अंतिम संस्कार किया गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में अवैध रूप से गिट्टी भरी थी, जो जबलपुर से मानेगांव जा रही थी. घटना के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

ये भी पढ़ें - 'वेश्यावृत्ति के लिए पैसे देना क्राइम', MPHC ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका की खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget