एक्सप्लोरर

Jabalpur Railway Station: एयरपोर्ट जैसा वर्ल्ड क्लास होगा जबलपुर रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

Jabalpur News: जबलपुर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने करड़ों रुपये की सौगात दी है. इसे भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन की तर्ज पर तैयार किया जाएगा. जिसका सोमवार को शिलान्यास हुआ.

Jabalapur Railway Station: मध्य प्रदेश के प्रमुख महानगर जबलपुर को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सौगात देने की नींव सोमवार (26 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी. 461 करोड़ की लागत से इस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज पर किया जाएगा. जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर वर्चुअल मोड़ में आयोजित हुए इस शिलान्यास कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री सांसद राकेश सिंह और राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मीकि समेत बीजेपी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के रेल यात्रियों को बड़ी सौगातें दी है.जबलपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया. जबलपुर रेलवे स्टेशन को नया लुक देने के लिए तकरीबन 461 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा. जिसमें जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन को न केवल आधुनिक डिजाइन के साथ खूबसूरत बनाया जाएगा बल्कि रेल यात्रियों की सुविधाओं में भी इजाफा किया जाएगा.

बढ़ाई जाएगी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या

जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन में फिलहाल 6 प्लेटफार्म हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 8 की जाएगी. वहीं 75 मीटर चौड़ा रूफ़ प्लाजा बनाया जाएगा. दो मल्टीलेवल पार्किंग होगी.सभी प्लेटफार्म में 24 एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे. इसके साथ-साथ वातानुकूलित वेटिंग रूम भी तैयार किए जाएंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में मध्य प्रदेश में 33 अमृत स्टेशनों का पुर्नविकास और 33 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास किया.

करोड़ों रुपये किए जाएंगे खर्च

रेलवे की ओर से बताया गया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 461 करोड़ रुपए रेलवे खर्च कर रहा है. जबलपुर मंडल के जबलपुर स्टेशन के लिए 461 करोड़ रुपये, नरसिंहपुर के लिए 20.7 करोड़, पिपरिया के लिए 19.38 करोड़, बरगवां के लिए 20.41 करोड़ और ब्यौहारी के लिए 16.06 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इसी तरह भोपाल मंडल के अशोक नगर के लिए 10.6 करोड़, खिरकिया के लिए 10.38 करोड़, सांची के लिए 8.59 करोड़, शाजापुर के लिए 11.66 करोड़ और बीना के लिए 150.19 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा.

कार्यक्रम के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि आज जबलपुर के विकास के लिए ऐतिहासिक और स्वर्णिम अवसर है. जबलपुर में रेलवे के विकास के लिए मोदी सरकार ने बड़ी सौगात दी है. पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने कहा कि जबलपुर रेलवे स्टेशन का विकास प्लानिंग के जल्द शुरू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ujjain Vedic Watch: उज्जैन में लगी दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, 24 नहीं 30 घंटे का एक दिन! जानें इसकी खासियत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget