एक्सप्लोरर

MP Board Exam 2023: बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले जबलपुर के लिए बड़ी खबर, अभिभावक जरूर पढ़ें

Jabalpur Power Cut: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा (MPBSE 10th and 12th Exam) 1 मार्च से शुरू हो रही है. उससे पहले जलबपुर में अभिभावकों की टेंशन बढ़ गई है.

MPBSE 10th and 12th Exam 2023: मध्यप्रदेश बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले जबलपुर में बिजली कटौती (Power Cut) ने परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कल 28 फरवरी को शहर के कई इलाकों में 6 घंटों तक बिजली गुल रहेगी. बिजली नहीं आने से पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ेगा. नाराज अभिभाविकों का कहना है कि बच्चों की तैयारी प्रभावित होगी.

स्मार्ट सिटी की ओर से बताया गया है कि आईटी पार्क सड़क निर्माण के लिए पोल शिफ्टिंग काम होना. इसलिए 28 फरवरी को शहर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे बिजली नहीं आएगी. बिजली बंद करने के लिए सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक समय निर्धारित किया गया है. कहा गया है कि काम के अनुसार बिजली बंद होने की अवधि घटाई और बढ़ाई भी जा सकती है.

बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 1 दिन पहले लगा जोर का झटका

स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत ने बताया कि पोल शिफ्टिंग के लिए 28 फरवरी को 33 केवी जे-वन, जे-टू, जे-3, एनटीपीसी- वन, एनटीपीसी-टू, आईटी पार्क और रामनगर फीडर में शटडाउन लिया जा रहा है. इससे मदन महल, महानद्दा, गोरखपुर, छोटी लाइन, राइट टाउन, रानीताल, गोल बाजार, दीक्षितपुरा, बड़ा फुहारा, बल्देवबाग, सैनिक सोसायटी, रतन नगर, शक्ति नगर, कृपाल चौक, गुप्तेश्वर, मुजावर मोहल्ला गढ़ा, नागपुर रोड, प्रेमनगर, बेदी नगर, शारदा चौक, राजुल अपार्टमेंट, कौशल्या अपार्टमेंट, मेडिकल क्षेत्र एवं भेड़ाघाट सब-स्टेशन की बिजली 6 घंटे तक बंद रहेगी.

बिजली कटौती के प्लान से बच्चों की तैयारी पर होगा असर

इसी तरह शहर में पानी की सप्लाई करने वाले रमनगरा जलशोधन संयंत्र में भी 2 घंटे के लिए बिजली नहीं आएगी. प्लान के मुताबिक रमनगरा जलशोधन संयंत्र में सुबह 6 से 8 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इसके बाद जलशोधन संयंत्र की वैकल्पिक फीडर से सप्लाई चालू कर दी जाएगी. इससे जलशोधन संयंत्र की पानी की सप्लाई आंशिक रूप से बाधित हो सकती है.

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू हो रही है. बिजली कटौती के प्लान से अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है. अंजना मिश्रा का कहना है कि बेटे की दसवीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू हो रही है. बिजली कटौती से बच्चे की परीक्षा की तैयारियों पर असर पड़ेगा.

Kubereshwar Dham: पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन, लगातार उठ रही FIR दर्ज करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget