एक्सप्लोरर

देश भर में लगाए जाएंगे दोहरे हत्याकांड के आरोपी के इश्तिहार, जबलपुर पुलिस ने बनाई नई रणनीति

Jabalpur Murder case: बीते मार्च में जबलपुर में एक रेलवे कर्मचारी की और उनके 9 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में इतने दिन बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी है.

Jabalpur News Today: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पिता-पुत्र की जघन्य हत्या को लगभग दो माह हो चुका है. इसके बावजूद हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकुल और उसकी नाबालिग प्रेमिका (मृतक की बेटी) अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं. इसी के चलते निराश हो चुकी पुलिस के जरिये अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके चेहरे वाले पोस्टर वायरल किए जा रहे हैं. 

पुलिस ने देश के महानगरों में विशेष तौर पर मुकुल की खोजबीन तेज करने का फैसला किया है. एसपी आदित्य प्रताप सिंह के मुताबिक, सिविल लाइन्स स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी के 363-3 ब्लॉक में जबलपुर रेल मंडल में हेड क्लर्क के रूप में कार्यरत 52 वर्षीय राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 9 वर्षीय बेटे तनिष्क की 14 और 15 मार्च की दरमियानी रात निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी. 

सीसीटीवी में नजर आया था आरोपी मुकुल
वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी ने हेड क्लर्क के शव को पन्नी में बांधकर किचन में फेंक दिया था. जबकि तनिष्क के शव को कपड़े में बांधकर फ्रिज में बुरी तरह से ठूंस दिया गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा जांच की. पुलिस ने देखा कि यहां रहने वाले सेफ्टी ओएस राजपाल सिंह का बेटा मुकुल सिंह अपनी स्कूटर से दोपहर करीब 12:23 बजे कॉलोनी से निकलता हुआ नजर आया.

आरोपी लगातार बदल रहा लोकेशन
पुलिस की मानें तो हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी मुकुल अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ देश के अलग-अलग जगहों पर बेखौफ घूम रहा है. इस दौरान कभी उसकी लोकेशन गोवा में मिलती है तो कभी कर्नाटक, पुणे, मथुरा और नेपाल में होने की जानकारी भी पुलिस के हाथ लगती है. लेकिन, जब तक पुलिस टीमें इन जगहों तक पहुंचती हैं, तब तक मुकुल वहां से बच निकलता है. पुलिस के मुताबिक, वह अपना हुलिया चेंज करने के साथ ही फर्जी सिमों का भी धड़ल्ले के साथ इस्तेमाल कर रहा है.

पोस्टर आखिरी विकल्प?
हत्याकांड के बाद लम्बा समय बीतने पर भी मुकुल को न पकड़ पाने से निराश पुलिस अधिकारियों ने अब आरोपी के चेहरे वाले इनामी पोस्टर छपवाकर उन्हें पूरे देशभर में भेजने का निर्णय लिया है. यह पोस्टर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चस्पा किए जाएंगे. जैसे ही मुख्य आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल जबलपुर पुलिस को सूचना देने का आग्रह भी पोस्टर में किया जाएगा. 

इसके तहत देश के गुरुग्राम, नोएडा, नई दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसी कई अन्य जगहों पर विशेष रूप से पोस्टर चस्पा कर मुख्य आरोपी की खोजबीन में सहयोग देने की अपील की जाएगी. इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज राज का कहना है कि जल्द ही देश की मेट्रो सिटीज में यह पोस्टर वायरल किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: चौथे चरण का चुनावी रण, मालवा-निमाड़ की 8 सीटों पर 'ताई' और 'भाई' समेत ये दिग्गज करेंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget