एक्सप्लोरर

नर्मदा नदी के 300 मीटर के दायरे में हटाए जाएंगे अतिक्रमण, जबलपुर कलेक्टर ने दिए सर्वे के निर्देश

Jabalpur Anti Encroachment Drive: जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने नर्मदा नदी तट के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए सर्वे के आदेश दिए हैं. इससे लोगों में खलबली मची है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में अप्रतिम सौंदर्य की नदी नर्मदा के संरक्षण से जुड़ी बड़ी खबर है.जबलपुर में नर्मदा नदी के तट के दोनों तरफ 300 मीटर तक किए गए निर्माण और अतिक्रमणों के सर्वे का आदेश जारी किया गया है. कलेक्टर दीपक सक्सेना ने राजस्व अमले से कहा है कि जल्द से जल्द सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि अतिक्रमणों और अन्य निर्माणों को हटाया जा सके. कलेक्टर के आदेश के बाद नर्मदा तटों पर अतिक्रमण करने वालों के बीच में खलबली मची हुई है.

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नर्मदा तट के दोनों ओर 300 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा रखी है. कलेक्टर के आदेश के बाद राजस्व अमला जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकता है, क्योंकि इसके लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पूर्व में भी ऐसा सर्वे हो चुका है.

पर्यावरण से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि नर्मदा किनारों को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए यह जरूरी है कि नदी के एकदम पास से मानव आबादी को दूर किया जाए. इसी को देखते हुए पूर्व में हाई कोर्ट ने भी महत्वपूर्ण आदेश जारी किया था.

कलेक्टर ने बुलाई बैठक
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बुधवार (24 अप्रैल) को शहर के ज्वलंत विषयों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक बुलाई थी. इसमें उन्होंने कहा कि नर्मदा जीवन रेखा है और इसे सहेजने के लिए कुछ कड़े निर्णय लिए जाने होंगे. दोनों किनारों पर 300 मीटर तक किए गए निर्माण और अतिक्रमणों की पूरी जानकारी एकत्र कर रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत की जाए ताकि आगे की कार्रवाई की जाए.

आलीशान इमारतें और रिसॉर्ट पर भी एक्शन?
नर्मदा तट के किनारों पर कुछ जगह तो आलीशान इमारतें बनी हुई हैं, जबकि कुछ जगह निर्माण हो रहे हैं. इसे देखते हुए यदि प्रशासन ने शीघ्रता से कार्रवाई की तो नर्मदा तटों को सुरक्षित किया जा सकेगा.

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कलेक्टर को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि नर्मदा तटों पर अनाधिकृत निर्माण हो रहे हैं. होटल और रिसॉर्ट तक बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा धनाढ्य लोगों ने नर्मदा तटों पर अपने फार्म हाउस बना लिए हैं. इसी को देखते हुए अब जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सख्ती दिखाने के संकेत दिए हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले भेड़ाघाट में नर्मदा नदी पर वर्ल्ड फेमस 'धुआंधार' वॉटरफॉल के साथ मार्बल रॉक्स को देखने के लिए पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं. इसकी खूबसूरती से प्रभावित होकर बॉलीवुड की तमाम फिल्मों की शूटिंग भेड़ाघाट में की जाती है.

Jyotiraditya Scindia Dance Video: ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा अलग अंदाज, लोगों के साथ किया डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget