एक्सप्लोरर

MP News: जबलपुर में साइंस स्ट्रीम की 200 सीटों में इजाफा, यूजी के छात्रों को मिलेगा लाभ

Mahakoshal College College: जबलपुर के स्टूडेंट्स को अब हायर स्टीज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इसकी वजह ये है कि इस शैक्षणिक सत्र से महाकौशल कॉलेज में कई नए कोर्स शुरू करने जा रहा है.

MP News Today: मध्य प्रदेश में मैट्रिक (Higher Secondary) पास करने वाले साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें हायर स्टीज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. जबलपुर जिले के पीएमश्री एक्सीलेंस महाकौशल कॉलेज में यूजी में आर्ट्स और कॉमर्स के साथ अब साइंस विषय की भी पढ़ाई भी शुरू की जा रही है. 

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए इस कॉलेज में साइंस में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. जबलपुर के पीएमश्री एक्सीलेंस महाकौशल कॉलेज में साइंस फैकल्टी को शुरू करने के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है. 

बढ़ाई गई सीटें
इससे कॉलेज में 200 अतिरिक्त सीटें भी बढ़ जाएंगी. यह जबलपुर जिले का एकमात्र सरकारी कॉलेज होगा,जहां पर तीनों संकायों के विद्यार्थी अध्ययन करेंगे. इससे मैथ्स और बायो साइंस के विद्यार्थियों को लाभ होगा.

सरकार से कॉलेज के लिए बजट की मंजूरी
बताया गया है कि पीएमश्री में शामिल होने के बाद कालेज में सभी विषयों की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए अतिरिक्त बजट भी मिला है. इसके तहत दो करोड़ रुपये में कंप्यूटर और किताबें खरीदी जाएंगी.

इसके अलावा पुरुष और महिला छात्रावास के लिए तीन करोड़ 47 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई है.कुल 8 करोड़ रुपये अलग-अलग सुविधाओं में खर्च किए जाएंगे.

सरकार ने जबलपुर के साथ ही संभाग के सभी सात पीएमश्री कॉलेजों के लिए राशि जारी कर दी है. आने वाले दिनों में इन कॉलेजों में शिक्षण सुविधाओं का विस्तार करने के बाद सभी स्ट्रीम की पढ़ाई कराई जाएगी.

ये विषय किए गए हैं शामिल
प्राचार्य महाकौशल कॉलेज एस सी तिवारी के मुताबिक जूलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथेमेटिक्स, बॉटनी, बायोटेक्नोलॉजी और कम्प्यूटर साइंस विषय को इस साल से शामिल किया गया हैं.

इसके अलावा फिलॉसफी और मनोविज्ञान पाठ्यक्रम को भी प्रारंभ किया गया है. इसे कला संकाय से जोड़ा गया है. वहीं कम्प्यूटर साइंस को साइंस से जोड़ा गया है.

प्रोफेसर तिवारी ने बताया कि साइंस की पढ़ाई कॉलेज में इसी सत्र से शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि सबसे खास बात यह है कि यह जिले का पहला ऐसा कॉलेज है, जहां आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों विषय पढ़ाए जाएंगे.

कॉलेज में पदों को भरने की अनुमति
कॉलेज में 57 शैक्षणिक पद सहित अन्य के कार्यों के लिए पद स्वीकृत किए गए हैं. इसमें 44 कुल शैक्षणिक पद हैं. इसके अलावा अतिरिक्त स्टाफ भी सुनिश्चित किया गया है. 

प्रयोगशाला तकनीशियन 6, प्रयोगशाला परिचायक 6 और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद को हरी झण्डी दी गई है. जानकारों का कहना है कि इन पदों को आउटसोर्स के जरिए भरा जाएगा.

ये भी पढ़ें: करीना कपूर की बुक ‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ पर विवाद, MP हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर एक्ट्रेस से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget