एक्सप्लोरर

अवैध संबंध में मासूम के सामने गर्भवती पत्नी की हत्या, वारदात को लूट बताने की साजिश का हुआ खुलासा

Murder Case: जबलपुर में अवैध संबंध ने गर्भवती महिला की जान ले ली. पुलिस ने पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कत्ल को लूट की घटना प्रदर्शित करने की आरोपी ने साजिश रची थी.

MP Murder Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) शहर में रिश्तों का कत्ल कर देने वाली वारदात सामने आई है. पति ने अवैध संबंधों के चलते गर्भवती पत्नी की जान ले ली. लूटपाट में बदमाशों की करतूत दिखाने के लिए आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया. छानबीन में पति की साजिश बेनकाब होने पर पुलिस भी हैरान रह गयी. वारदात के दौरान डेढ़ साल का बेटा भी मौजूद था. 5 मई को माढ़ोताल पुलिस को दंपति के साथ लूट की सूचना मिली.

बताया गया कि घटना में गर्भवती रेशमा चौधरी की मौत हो गई है. सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताश शुरू की. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा. पति ने बताया कि चार बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी का पीछा कर पत्नी पर हमला कर दिया. हमले में पत्नी घायल हो गयी. बदमाशों ने घायल पत्नी के जेवरात लूट लिए. पति ने बताया कि साड़ी से गला घुटने के कारण गर्भवती पत्नी की मौत हो गई. 

अवैध संबंध में रिश्ते का कत्ल

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. सीसीटीवी फुटेज में वारदात नहीं दिखी. शक होने पर पुलिस ने शुभम चौधरी से पूछताछ की. शुरुआत में आरोपी टाल मटोल करता रहा. सख्ती से पूछताछ में आरोपी शुभम टूट गया. आरोपी पर संदेह विरोधाभास बयानों की वजह से हुआ. पूछताछ के दौरान पति ने जुर्म कबूल कर लिया.

मासूम के सामने मां की हत्या 

बताया जाता है कि आरोपी पति शुभम चौधरी का किसी युवती के साथ अवैध संबंध चल रहा था. पत्नी अवैध संबंध का विरोध करती थी. नाराज पति ने दोस्त के साथ मिलकर 8 माह की गर्भवती पत्नी को ठिकाने लगाने की साजिश रची. घटना को लूट की वारदात बताने के लिए आरोपी पति ने पत्नी का मंगलसूत्र और मोबाइल भी गायब कर दिया. मां की हत्या के वक्त डेढ़ साल का बच्चा भी गाड़ी में मौजूद था. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी शुभम चौधरी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

'BJP अब लाठी डंडों से तोड़फोड़ पर उतर आई', अमेठी में कांग्रेस दफ्तर के बाहर हुए हंगामे पर बोले कमलनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget