एक्सप्लोरर

Jabalpur News: 60 साल से ऊपर वालों और फ्रंट लाइन वर्कर को बूस्टर डोज आज से, जान लीजिए क्या है जरूरी

प्रिकॉशन डोज के लिए जबलपुर में फिलहाल तकरीबन 30 हजार लोग चिन्हित किये गए हैं.

Jabalpur News: केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार सोमवार 10 जनवरी से जबलपुर जिले में भी हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी. प्रिकॉशन डोज के लिए जबलपुर में फिलहाल तकरीबन 30 हजार लोग चिन्हित किये गए हैं.
 
किन्हें मिलेगी प्रिकॉशन डोज
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.एस. दाहिया के अनुसार कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज के लिए फ्रंट लाईन वर्कर्स में गृह विभाग (पुलिस, जेल और डिजास्टर मैनेजमेंट), नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी तथा स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के हेल्थ केयर वर्कर्स पात्र होंगे. फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स के परिवारजन इनमें शामिल नहीं हैं.

कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज उन्हीं हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष में अधिक आयु के व्यक्तियों को लगाई जायेगी, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद 39 सप्ताह अथवा 9 माह की अवधि पूर्ण हो गई हो. ऐसे हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं बुजुर्गों को कोविन पोर्टल से प्रिकॉशन डोज हेतु पूर्व में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा,जिन्हें एसएमएस प्राप्त होंगे वे ही प्रिकॉशन डोज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे अथवा सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर ऑनस्पॉट पंजीयन कराकर वैक्सीन लगवा सकेंगे.

पहचान पत्र लाना होगा
प्रिकॉशन डोज लगवाने की सुविधा चिन्हित टीकाकरण केन्द्रों पर उपलब्ध कराई जायेगी. जिन हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं बुजुर्गों को पूर्व में जिस वैक्सीन का द्वितीय डोज दिया गया है उन्हें प्रिकॉशन डोज के रूप में उसी वैक्सीन का केवल एक डोज ही दिया जायेगा. प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिए फोटोपत्र पहचान पत्र एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर युक्त फोन लाना अनिवार्य होगा.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के डेटा के अनुसार जिले में 28 हजार 928 हेल्थ वर्कर्स, 28 हजार 973 फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 2 लाख 49 हजार 723 गंभीर बीमारियों से पीडित बुजुर्ग व्यक्ति प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र हैं.

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ दाहिया के मुताबिक फिलहाल इनमें से लगभग 30 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थ लाइन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज के लिए एसएमएस भेजे गये हैं जो 12 अप्रैल 2021 के पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके अथवा उन्हें दूसरी डोज लगवाये 9 माह की अवधि पूरी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:

Madhya Pradesh News: व्यापार शुरू करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से करिए रजिस्ट्रेशन और उठाइये इस योजना का फायदा

Booster Dose in UP: यूपी में हेल्थ वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगना शुरू, सीएम योगी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget