एक्सप्लोरर

Jabalpur: वक्फ बोर्ड की जमीन के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, महिलाओं ने किया हंगामा

जबलपुर वक्फ बोर्ड के सेक्रेटरी की शिकायत पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर कई सालों से अवैध कब्जा कर रहे लोगों के आवास पर नगर निगम की मदद से जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में वक्फ बोर्ड की जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चला. यहां से अवैध कब्जे हटाये गए. इस दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बनी. वक्फ बोर्ड के सेक्रेटरी द्वारा जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर अवैध कब्जा धारियों को हटाने का निवेदन किया गया था. हनुमान ताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि मंगलवार को चार खंबा इलाके में प्रशासन ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर काबिज अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की है. 

अतिक्रमण के दौरान लोगों ने किया विरोध
वहीं लंबे अंतराल के बाद प्रशासन का बुलडोजर जब गरजा तो वहां मौजूद कब्जा धारियों में हड़कंप मच गया. महिलाओं-बच्चों सहित लोग प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने के लिए जेसीबी के सामने आ गए. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हो रही कार्रवाई के दौरान प्रशासन और आम लोगों के बीच कई बार नोकझोंक हुई. इस दौरान जब लोग बेकाबू होने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ दिया. 

सालों से लोगों ने किया है अवैध कब्जा
प्रशासन को की गई शिकायत के मुताबिक यह जमीन वक्फ बोर्ड की है और इस पर कई सालों से अवैध कब्जा धारी आवास बनाकर रह रहे थे. कुछ लोग यहां व्यापारिक कार्य भी कर रहे थे. यहां बता दें कि जिला वक्फ बोर्ड के सेक्रेटरी द्वारा प्रशासन को लिखित आवेदन देकर अवैध कब्जा धारियों को हटाने का निवेदन किया गया था. इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार और हनुमान ताल थाना पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.

वहीं पिछले हफ्ते धार्मिक नगरी उज्जैन में भी ढाई सौ से ज्यादा अतिक्रमण तोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है. एक सप्ताह के भीतर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया जाएगा. सिंहस्थ मेला क्षेत्र में की जानेवाली कार्रवाई के बारे में प्रशासन ने नोटिस बांटकर अतिक्रमणकारियों को अलर्ट कर दिया है.

यह भी पढ़ें: 

Bharat Jodo Yatra: बुरहानपुर में राहुल गांधी का साथ देंगी प्रियंका गांधी, कमलनाथ बोले- यात्रा का हर दिन होगा नया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget