एक्सप्लोरर

MP: जबलपुर के पार्क में गुंडों का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों पर तलवार से किया हमला

Jabalpur Crime: पार्क में तैनात चौकीदार राजेश दुबे के मुताबिक युवतियों और किशोरियों के साथ छेड़खानी करने से मना करने पर बदमाशों ने तलवार और चाकू से हमला कर तीन बुजुर्गों को घायल कर दिया है.

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में आज गुरुवार (18 मई) की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पार्क में टहल रहे बुजुर्ग पर गुंडों ने तलवार से हमला कर दिया. इस घटना में तीन बुजुर्ग घायल हो गए है.पार्क में आतंक मचाने के बाद गुंडे दीवार फांद कर भाग गए. बताया जाता है कि गुंडे युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे. बुजुर्गों ने उन्हें रोका तो उन्होंने हमला कर दिया. इस घटना से लोगों में रोष बना हुआ है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन से सवाल उठाये है.

गुलौआ तालाब के पार्क में तैनात चौकीदार राजेश दुबे के मुताबिक युवतियों और किशोरियों के साथ छेड़खानी करने से मना करने पर बदमाशों ने तलवार और चाकू से हमला कर तीन बुजुर्गों को घायल कर दिया है. सुबह के समय गुलौआ तालाब पार्क में लोग मॉर्निंग वाक कर रहें थे, तभी दो लड़के पार्क में घूम रहीं महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे. कुछ लोगों ने जब उन्हें इसके लिए डांटा तो दोनों लड़के वहां से चले गए. थोड़ी देर बाद चार से पांच लड़के हथियारों से लैस होकर आए और वहां घूम रहे लोगों पर तलवार से हमला करना शुरू कर दिया.

तीन बुजुर्गों को आई चोट
घटना में तीन बुजुर्गों को चोट आई है,जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तलवार लेकर आए गुंडों ने बिना कुछ कुछ बोले लोगों पर हमला कर दिया.उनके द्वारा तलवार मारने से एक दादा के पैर में चोट लगी, एक की उंगली कट गई और एक के पीठ में चोट लगी है.बाद में हमलावर पार्क की दीवार कूदकर भाग गए. घटना की सूचना पार्क के चौकीदार ने संजीवनी नगर पुलिस थाने को दी.

सूचना मिलते ही पहुंचे लोग
वारदात की सूचना मिलते ही महापौर जगत बहादुर सिंह के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल और सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर भी मौके पर पहुंची.बताया जा रहा है कि इस घटना में पार्क में टहल रहे अशोक सिंह, राकेश चक्रवर्ती और वीरेंद्र पटेल घायल हुए है,जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. सीएससी प्रतिष्ठा राठौर के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि विवाद छेड़खानी को लेकर हुआ था या फिर कुछ और वजह है.

एएसआई पर भी अभद्रता करने का लगा आरोप
महापौर जगत बहादुर सिंह ने इस घटना को लेकर खेद जताया है और कहा कि पुलिस के द्वारा ना ही वहां पर न गश्त की जाती है और ना ही वहां पर अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई की जाती है.महापौर ने आज हुए घटनाक्रम में एक एएसआई पर भी लोगों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है. इस घटना से नाराज लोगों ने जमकर गुस्सा जाहिर किया.उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों को तुरंत पकड़ने की मांग की.

ये भी पढ़ें: MP News: कूनो नेशनल पार्क में चीतों को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं, जानें- किसने कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget