एक्सप्लोरर

Jabalpur Bandh: कपड़े पर GST वृद्धि के खिलाफ जबलपुर में बाजार रहे बंद, कांग्रेस ने भी दिया समर्थन

Jabalpur Bandh: सरकार के फैसले पर आज देशभर में कपड़ा व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है. जबलपुर में भी तमाम कपड़ा व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

Jabalpur Bandh: जबलपुर में आज थोक और फुटकर कपड़ा बाजार बंद था. सरकार के फैसले पर आज देशभर में कपड़ा व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है. जबलपुर में भी तमाम कपड़ा व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. गौरतलब है कि सरकार ने कपड़ों पर जीएसटी (GST) 5 फीसद से बढ़ाकर 12 फीसद करने का निर्णय लिया है. जबलपुर में मुख्य बाजार बड़े फुहारे पर तमाम कपड़ा व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की गई. जीएसटी बढ़तोरी के विरोध में बाजार पूरी तरह से बंद रखा गया. 

GST वृद्धि का कपड़ा व्यापार और ग्राहकों पर भी होगा असर

कपड़ा व्यापार से जुड़े अनुराग जैन गढ़ावाल का कहना है कि जीएसटी बढ़ाने से ना केवल कपड़ा व्यापार पर असर पड़ेगा बल्कि इसका असर ग्राहकों को भी होगा. हर इंसान के लिए रोटी, कपड़ा और मकान बेहद जरूरी होता है लेकिन महंगाई के दौर में कपड़े का दाम बढ़ जाना आम जनता को भी महंगा साबित होगा. इससे पहले जीएसटी की दर पहले की तरह रखे जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार हुई. व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों ने कहा कि 1 जनवरी से कपड़े पर जीएसटी बढ़ाए जाने के कारण कपड़ा कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा और इससे जुड़े लाखों लोग बेरोजगार होंगे.

कपड़ा व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस का मिला साथ

केंद्र सरकार कपड़ा व्यापारियों की मांग पर हठधर्मिता का रुख अपनाए हुई है. बैठक में जबलपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ, जवाहरगंज व्यापारी संघ, लार्डगंज व्यापारी संघ, मछरहाई व्यापारी संघ, सदर गोरखपुर, अधारताल और गढ़ा व्यापारी संघों के प्रतिनिधि मौजूद थे. कपड़ा व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन का कांग्रेस ने समर्थन किया है. नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि जीएसटी बढ़ाये जाने से आम जनता और व्यापारियों की परेशानी बढ़ जायेगी. 

Manipur Election: JP Nadda का वार, कहा- विकास का मजा लेना है तो कांग्रेस के अंधेरे दिनों को याद रखना

Covid-19 Cases: 10 दिन में 150 फीसदी की दर से बढ़े संक्रमण के मामले, देखें आंकड़ों की लिस्ट यहां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget