एक्सप्लोरर

Jabalpur News: क्रिश्चियन मिशनरी की अरबों रुपये की जमीन पर प्रशासन ने जड़ा ताला, दिया एक हफ्ते में खाली करने का नोटिस

जबलपुर की जिला प्रशासन ने क्रिश्चियन मिशनरीज की जमीन पर संचालित व्यावसायिक संस्थानों पर तालाबंदी की कार्रवाई शुरू कर दी है. शासन ने 99 साल की लीज पर जमीनों का आवंटन किया था.

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला प्रशासन ने आज गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिश्चियन मिशनरीज (Christian missionaries) को आवंटित एक बेशकीमती जमीन को अपने कब्जे में ले लिया. प्रशासनिक अमले ने मिशनरी द्वारा इस जमीन पर अवैधानिक रूप से संचालित व्यावसायिक संस्थानों पर तालाबंदी की कार्रवाई शुरू कर दी है. यह जमीन अरबों रुपये की बताई जाती है. एक पखवाड़े पहले भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद बिशप पी सी सिंह से जुड़ी क्रिश्चियन मिशनरी के लिए आवंटित बेशकीमती जमीनों को अनियमितता के कारण शासन के नाम दर्ज कर दिया गया था. अब प्रशासन ने उनके अधिपत्य को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू की है.

खाली करने के लिए एक सप्ताह का दिया समय
इस बेशकीमती जमीन पर बने मिशनरीज के सद्भावना भवन में तालाबंदी के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने विकास आशा केंद्र, इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम और भारतीय खाद्य निगम के कार्यालय को खाली कराने के लिए समय दिया है. तहसीलदार श्यामनंदन चन्देल के मुताबिक पिछले दिनों प्रशासन ने क्रिश्चियन मिशनरी के अधीन नजूल लीज की जमीन पर संचालित 4 संस्थानों को एक सप्ताह का समय देकर परिसरों को खाली करने का नोटिस जारी किया था. जिसकी मियाद पूरी होने के बाद गुरुवार को प्रशासनिक अमले ने मिशन कंपाउंड इलाके में पहुंचकर सद्भावना भवन पर तालाबंदी की कार्यवाही की.

Chhath Puja 2022: ट्रेन के पायदान पर बैठकर सफर करने वाले सावधान! हो सकती है कार्रवाई

1999 में खत्म हो चुकी है लीज
दरअसल, शासन ने 99 साल की लीज पर क्रिश्चियन मिशनरी को रहवासी मद में बेशकीमती जमीनों का आवंटन किया था, लेकिन ईओडब्ल्यू के चंगुल में फंसे पूर्व बिशप पीसी सिंह इन जमीनों का व्यावसायिक इस्तेमाल करते हुए लाखों रुपयों का किराया वसूलने लगा था. द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन रहे बिशप पीसी सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने क्रिश्चियन मिशनरी को आवंटित जमीनों की पड़ताल की. इसी दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि तैयब अली चौक इलाके में आवंटित 1 लाख 70 हजार 358 वर्ग फुट की जमीन की लीज़ साल 1999 में ही खत्म हो चुकी थी. इस आधार पर अपर कलेक्टर न्यायालय ने बेदखली का नोटिस जारी किया था.

पक्ष रखने के लिए नहीं दिया गया समय
इधर प्रशासन की इस कार्यवाही से शहर का मसीही समुदाय आक्रोश में है. कार्रवाई करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए मसीही समुदाय से जुड़े लोगों की तरफ से रश्मि विक्टर ने प्रशासन पर समय न देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बेदखली का नोटिस ऐसे समय पर दिया गया जब त्योहार के मौके पर सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां थी. इसके साथ ही उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए भी समय नहीं दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget