एक्सप्लोरर

पति से विवाद के बाद तीसरी मंजिल से कूदी महिला, दो मासूम बच्चों को छोड़ मौत को लगाया गले

Indore News: पति से लड़ाई के बाद महिला ने छत से कूद कर अपनी जान दे दी. घर वालों ने उसे बहुत मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी. महिला के 5 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है.

Indore Suicide News: इंदौर के ग्रीन प्री-व्यू ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला का नाम अंकुरी बाई था, जो अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. 

अंकुरी बाई का अपने पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह तीसरी मंजिल पर खड़ी हो गई और लोगों के समझाने के बावजूद छत से कूद गई.

6 साल पहले हुई थी शादी
हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू की है. अंकुरी बाई का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है. दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी. 

उनका एक 5 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है. महिला के परिवार के सदस्यों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानीं. पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

कैमरा में रिकॉर्ड हुआ महिला का सुसाइड
मामला लसूड़िया थाना इलाके का है. इस घटना का वीडियो आसपास की छतों पर खड़े लोगों ने बनाया. लोग अपने-अपने घर से महिला को रोकने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन उसने छलांग लगा दी. यह घटना कैमरा में रिकॉर्ड हुई. 

जानकारी के अनुसार, महिला एक प्राइवेट स्कूल में केयरटेकर थी. शनिवार की शाम उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद गुस्से में महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया. 

इंदौर पुलिस कर रही मामले की जांच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक महिला और उसके पति के बीच आए दिन विवाद होता था. महिला जब छत से कूदी तो उसके बच्चे और सास घर पर ही थे. अब इंदौर पुलिस इस सुसाइड केस की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दोस्त के यहां छिपा PRO पूजा थापक का पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सास की तलाश जारी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget