एक्सप्लोरर

Indore News: 'मैंने तेरे घर में आग लगा दी... जाकर देख ले', गर्लफ्रेंड ने बंद की बातचीत तो गुस्साए ब्वॉयफ्रेंड ने फूंका फ्लैट

Madhya Pradesh News: थाना प्रभारी ने बताया कि 34 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है और आरोपी उसका परिचित है, हालांकि कुछ समय पहले उसने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था.

Indore News: गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच की नाराजगी और एक दूसरे को मनाने की बातें तो हमने अपने सबने सुनी हैं, लेकिन इंदौर में एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड से नाराज होकर उसके फ्लैट को ही आग लगा दी. यह हैरतअंगेज मामला इंदौर का ही है जहां कनाड़िया थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई है. इतना ही नहीं ब्वॉयफ्रेंड ने फ्लैट में आग लगाने के बाद गर्लफ्रेंड को फोन लगाया और कहां की जा जाकर देख ले मेने तेरे घर को आग लगा दी है.

बर्थडे पार्टी में गई थी महिला
उन्होंने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपी के इस वारदात को अंजाम देने की पुष्टि हुई है. केपी यादव ने बताया कि धकेता ने महिला के फ्लैट को तब आग के हवाले किया, जब वह एक जन्मदिन पार्टी में गई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया था.

बातचीत बंद करने से था नाराज
थाना प्रभारी ने बताया कि 34 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है और धकेता उसका परिचित है, हालांकि कुछ समय पहले उसने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था. उन्होंने बताया कि महिला ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि बातचीत बंद किए जाने से नाराज होकर धकेता ने उसे बर्बाद करने की धमकी दी थी और तीन फरवरी की रात को उसे फोन करके उसके फ्लैट में आग लगाने की जानकारी दी थी.

इन धाराओं में केस दर्ज
यादव ने बताया कि पुलिस ने धकेता के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 457 (रात में सेंध लगाकर किसी परिसर में घुसना) और धारा 436 (भवन को जलाकर खाक करने की नीयत से ज्वलनशील पदार्थ का कुचेष्टापूर्ण इस्तेमाल) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. उन्होंने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें

MP News: जबलपुर में प्लेटफार्म पर नहीं मेन लाइन पर रोकी जा रही ट्रेन, जान जोखिम में डालकर सवार हो रहे यात्री

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget