एक्सप्लोरर

MP: इंदौर के इन इलाकों में आज नहीं आएगा पानी, आपूर्ति रहेगी प्रभावित, जानें वजह

MP Indore Water Supply: इंदौर के कई इलाकों में आज पानी की आपूर्ति नहीं होने वाली है. वहीं इंदौर नगर निगम ने बारिश के समय पानी की ठहराव की समस्या से निजात के लिए टीमें तैयार की है.

MP Indore Water Supply News: नर्मदा प्रथम और द्वितीय चरण के 90 एमएलडी पंप बुधवार दोपहर 1:25 बजे संप लेवल कम होने के कारण बंद कर दिए गए थे, जिन्हें लेवल सामान्य होने के बाद दोपहर 2:17 पर चालू किया गया. इस वजह से आज गुरुवार को शहर के कई इलाकों में नल से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. बुधवार को जीआरपी लाइन पर रखरखाव कार्य के लिए जलूद स्टेशन के पंप बंद कर दिए गए थे. जीआरपी लाइन पर रखरखाव कार्य के लिए दोपहर 12:02 बजे नर्मदा प्रथम और द्वितीय चरण के 45 एमएलडी पंप और नर्मदा तृतीय चरण (अतिरिक्त पंप) के 90 एमएलडी पंप बंद कर दिए गए.

1400 मिमी डायमीटर वाली जीआरपी पाइप लाइन की मरम्मत
नर्मदा प्रथम और द्वितीय चरण के 90 एमएलडी पंप दोपहर 1:25 बजे संप लेवल कम होने के कारण बंद कर दिए गए, जिन्हें लेवल सामान्य होने के बाद दोपहर 2:17 बजे चालू किया गया. 1400 मिमी डायमीटर वाली जीआरपी पाइप लाइन की मरम्मत के लिए नर्मदा प्रथम व द्वितीय चरण के सभी पंप रात 8:45 बजे बंद कर दिए गए थे. नगर निगम के जल वितरण प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य में करीब 4 से 5 घंटे का समय लगा जिसके बाद पंप चालू कर दिए गए. उन्होंने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में रखरखाव व मरम्मत कार्य के कारण जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.

इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
अन्नपूर्णा, लोकमान्य नगर, द्रविड़ नगर, छत्रीबाग, सदर बाजार, सुभाष चौक, गांधी हॉल, भक्त प्रहलाद नगर व मल्हार आश्रम में ओवरहेड वाटर टैंक से जुड़े इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. इधर इंदौर में बारिश के पानी के ठहराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम अपने स्तर पर कोशिश कर रहा है नगर निगम की टीम तैयार है और इस बात को लेकर बैठक भी हो चुकी है. अधिकारियों ने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां से भी शिकायत आती है उनका समाधान तुरंत किया जाए.

भारी बारिश में भर जाता है पानी
आपको बता दें कि इंदौर में फिलहाल भारी बारिश देखने को नहीं मिली है. इसकी वजह से फिलहाल तो राहत है. लेकिन अगर पानी ज्यादा बरस जाता है तो जल जमाव की समस्या हो सकती है. क्योंकि अगर देखा गया है कि वाटर ड्रेन सिस्टम कमजोर होने की वजह से सड़कों पर पानी भरा रहता है और मुख्य रूप से जो शहर के बड़े चौराहे हैं वे जलमग्न हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Mahakal Temple: CM मोहन के पास पहुंचा महाकाल मंदिर की अव्यवस्था का मामला, BJP विधायक ने लिखा पत्र

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget