एक्सप्लोरर

इंदौर में जलजमाव और ट्रैफिक देख भड़के निगम में नेता विपक्ष चिंटू चौकसे, महापौर पर लगाए आरोप

Indore News: इंदौर में कल भारी बारिश हुई. बारिश से इंदौर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और कई जगह लंबी ट्रैफिक लग गई. ऐसे में अब निगम में नेता विपक्ष चिंटू चौकसे का बयान सामने आया है.

Indore News Today: इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव जुबानी हमला बोला. चिंटू चौकसे ने कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के 2 साल के कार्यकाल के में इंदौर को नंबर वन स्मार्ट सिटी से नंबर वन बदहाल सिटी बना दिया है.

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष ने चिंटू चौकसे ने कहा कि कल शहर की जनता ने जल जमाव, यातायात जाम के साथ जो कुछ भुगता है उसके लिए निगम और खास तौर पर महापौर की लापरवाही जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ना तो नालों की सफाई कर गाद निकाली गई और न ही सड़क के गड्ढे भरे गए.

'निगम ने नहीं की पानी निकासी व्यवस्था'
चिंटू चौकसे ने शनिवार (24 अगस्त) को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इंदौर में 5 और 7 इंच बारिश हो जाने पर भी ऐसा जल जमाव नहीं होता था, जैसा जल जमाव अब मात्र डेढ़ दो इंच बारिश में शहर की सड़कों पर होता है. कल तो शहर में बारिश ज्यादा हुई थी लेकिन इस पानी के निकासी की कोई व्यवस्था निगम के जरिये नहीं की गई थी. 

नगर निगम पर निशाना साधते हुए चिंटू चौकसे ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले हमेशा नगर निगम की ओर से तैयारी की जाती है. इस तैयारी के तहत नाले की सफाई कर उसमें जमी हुई गाद निकाल दी जाती है जिससे कि नाले में पानी का फ्लो बना रहे. 

चिंटू चौकसे के मुताबिक, इसके साथ ही निगम के जरिये सभी सड़कों पर पैच वर्क का कार्य कर दिया जाता है, जिससे पानी गिरने पर सड़क पर जब पानी जमा हो तो नागरिक आसानी से गाड़ी लेकर निकल सके. उन्हें इस बात की आशंका न रहे की पानी के नीचे सड़क है या गड्ढा है.

महापौर पर बरसे चिंटू चौकसे
चौकसे ने कहा कि पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल के दो वर्ष हो गए हैं, यह दो वर्ष नगर निगम के लिए बदहाली के रूप में जाना जाता है. कल हुई बारिश और उसके बाद बने हालात निश्चित तौर पर स्मार्ट सिटी में नंबर वन कहलाने वाले शहर को बदहाली में नंबर वन बताने वाले हैं. 

उन्होंने कहा कि यह कितना चिंताजनक है कि जब सारा शहर डूबा हुआ था, उस समय नगर निगम केवल यह दावा करने में लगा हुआ था कि हमने अपनी टीम को अलर्ट कर दिया है. निगम की सारी टीम आखिर क्या कर रही थी? जब भी इस तरह की स्थिति बनती है तब निगम के द्वारा नाला टैपिंग के नाम पर किए गए 2000 करोड़ रुपए के खर्चे पर सवाल उठते हैं.

सरकार के असहयोग से निगम असहाय
चिंटू चौकसे ने आरोप लगाते हुए कहा, "बारिश का मौसम शुरू होने से पहले जल भराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां से पानी के निकासी की व्यवस्था की जाती है. इस काम को भी नगर निगम ने इस वर्ष नहीं किया." उन्होंने कहा, "प्रदेश सरकार के भरपूर असहयोग के चलते नगर निगम अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है."

महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर तंज करते हुए कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे ने कहा कि वह इंदौर के अधिकार के लिए आवाज भी नहीं उठा पा रहे हैं. इंदौर की जनता के लिए यह बहुत शर्मनाक है कि उनका चुना हुआ महापौर अपने राजनीतिक हित को पूरा करने के लिए शहर की जनता को बदहाल स्थिति के बावजूद खामोशी की चादर ओढ़ कर सो जाता है.

चौकसे ने कहा कि कल सारे शहर में जिस तरह से यातायात जाम हुआ है यह अपने आप में चिंताजनक विषय है. यातायात पुलिस और थानों की पुलिस को सड़क और चौराहे पर लगाकर यातायात व्यवस्था को संभालना चाहिए था, लेकिन यह भी नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश सरकार के कार्यकाल में नाकारापन अब पूरे सिस्टम का हिस्सा बन गया है. इस स्थिति से सारे शहर की जनता हैरान परेशान है.

कहां गए सारे ट्रैफिक मित्र?
चौकसे ने कहा कि पिछले दिनों महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक बड़ा इवेंट आयोजित किया था. इस इवेंट में यह दावा किया गया था कि इंदौर शहर के यातायात को संभालने का काम 1000 ट्रैफिक मित्रों के जरिये किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 1000 ट्रैफिक मित्र भी तैयार किए गए थे और उन्हें शपथ भी दिलाई गई थी.

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि वह भी चौराहे पर ट्रैफिक मित्र की तरह खड़े होकर यातायात संभालेंगे. इसी तरह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खुद भी यातायात संभालने का काम करने का ऐलान किया गया था. 

दोनों दिग्गजों के बयानों का जिक्र करते हुए चिंटू चौकसे ने कहा कि शुक्रवार को बारिश के बाद जब यातायात जाम पड़ा हुआ था, तब इनमें से एक भी ट्रैफिक मित्र कहीं भी नजर नहीं आ रहा था. उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय अपनी राजनीति करने के कार्य में लगे हुए थे तो भार्गव बंद कमरे में बैठे हुए थे, ऐसे मौके किसी भी ट्रैफिक मित्र को सड़क पर आकर ट्रैफिक संभालने की याद नहीं आई. 

ये भी पढ़ें: कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन पर भड़के सीएम मोहन यादव, कहा- देश में अराजकता पैदा करना...

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget