एक्सप्लोरर

MP News: रामलला के दर्शन के लिए जल्द इंदौर से भर सकेंगे अयोध्या के लिए उड़ान, सांसद शंकर लालवानी ने दिए ये आदेश

Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट ने 19 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है. बीते एक साल में एयरोपोर्ट ने 102 करोड़ की आय अर्जित की है. वहीं अब एयरपोर्ट पर कई सेवाओं को भी विकसित करने की योजना है.

Indore News: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा तैयारी जोरों से चल रही है. इस बीच इंदौर से अयोध्या के बीच हवाई यात्रा को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने एयरलाइंस कंपनियों से उड़ानें शुरू करने की योजना बनाने को कहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी  देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे पर 'डिजी यात्रा' सुविधा शुरू करने का अनुरोध किया है. 

इंदौर में यात्रियों को ड्रॉप करने वाली कारों की भीड़ से बचने के लिए एयरपोर्ट पर एक और एंट्री गेट बनाया जाएगा. शहर के एयरपोर्ट पर गुरुवार (29 दिसंबर) को एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक हुई, जिसमें ये बातें कही गईं. सांसद लालवानी ने कहा कि राम लला मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को है और शहर के लोग भी अयोध्या की यात्रा करना चाहते हैं. उन्होंने एयरलाइंस से इसकी योजना बनाने को कहा है. इसके अलावा एयरपोर्ट पर बिगड़ती पार्किंग के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. 

एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ जवान रहेंगे तैनात
जिला प्रशासन, पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी मिलकर टैक्सी और टैक्सी चालकों से पार्किंग के मुद्दे पर बात करेंगे. इसके अलावा ऑटो यूनियनों की कमेटी बनाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा. अभी यहां एक ही एंट्री गेट होने के कारण व्यस्त समय के दौरान यात्रियों को हवाई अड्डे में प्रवेश करने में काफी समय लगता है, इसलिए इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा. बैठक में बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 132 पदों की मंजूरी मिल गयी है.

एयरपोर्ट पर डियी सेवा शुरू करने की मांग
सांसद लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से शहर के हवाई अड्डे पर भी डिजी यात्रा शुरू करने का अनुरोध किया. व्यवस्था के तहत एंट्री के लिए एयरपोर्ट पर एक डेडिकेटेड गेट होगा, जहां कैमरा लगाया जाएगा और यात्रियों के चेहरे स्कैन कर उन्हें अंदर प्रवेश दिया जायेगा. इससे यात्रियों का काफी समय बचेगा.

एयरपोर्ट के एयर कार्गो टर्मिनल से एयर कार्गो परिवहन सुविधा के बढ़ते उपयोग पर चर्चा करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी और उद्योग निकायों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है. इस बात पर भी चर्चा हुई कि शहर के एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और उसी अनुपात में एयरपोर्ट के विस्तार और सुविधाएं बढ़ाने पर भी काम किया जाए, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

एयरपोर्ट ने कमाया 19 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट
कोविड-19 के बाद पहली बार शहर के हवाई अड्डे ने लाभ कमाया है. बताया गया कि साल 2022- 23 में 83 करोड़ रुपये का व्यय हुआ और कुल आय 102 करोड़ रुपये से अधिक दर्ज की गयी. यानी वित्तीय साल 2022-23 में एयरपोर्ट को करीब 19 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. बैठक में अध्यक्षता सांसद लालवानी ने की साथ ही कलेक्टर डॉक्टर इलियाराजा टी., एयरपोर्ट निदेशक सी. रवीन्द्रन, एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सावन लड्ढा, राहुल गोयल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

MP News: राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद जुदा अंदाज़ में दिखे कैलाश विजयवर्गीय, नमकीन चखते हुए कही ये बात

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget