एक्सप्लोरर

WATCH: डिप्टी कलेक्टर बनने की चाहत रखने वाले छात्र की कोचिंग क्लास में हार्ट अटैक से मौत, वीडियो वायरल

Indore Viral video: इंदौर के एक कोचिंग क्लास में स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह पीएससी की तैयारी कर रहा था.

 Viral video In Indore:  इंदौर में एक बार फिर साइलेंट अटैक से मौत का वीडियो सामने आया है. इस बार कोचिंग क्लास में एक स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिसका वीडियो भी सामने आया है.  दरअसल इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में रहने वाले राजा लोधी नामक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

घटना बुधवार दोपहर की है जब राजा अपनी कोचिंग क्लास में पीएससी की पढ़ाई कर रहा था. उसी समय अचानक सीने में दर्द हुआ और बेहोश हो गया तत्काल कोचिंग में पढ़ाई करने वाले साथी पास के ही हॉस्पिटल लेकर दौड़े जहां डाक्टरों द्वारा राजा को मृत घोषित कर दिया गया. पूरी घटना कोचिंग क्लास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल भी हो रहा है.

छात्र के साथी ने दी ये जानकारी

वहीं राजा के साथ में रहकर पढ़ाई करने वाले साथी ने बताया कि वह केवल अभी 20 वर्ष का ही था. उसका सपना डिप्टी कलेक्टर बनने का था. अभी बीए फाइनल इयर की पढ़ाई कर रहा था. वह कहता था कि एक बार में ही क्लियर कर लूंगा. सवेरे ही जिम से होकर नाश्ता करने के बाद कोचिंग गया था जहां उसके साथ यह हादसा हो गया. उसे कोई तनाव भी नहीं था.

मामले में क्या कहती है पुलिस?

वहीं भंवरकुआ थाने के जांच अधिकारी राजेश सिंह चंद्रावत का कहना है कि राजीव गांधी चौराहे स्थित आकार IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट में सागर जिले का रहने वाला राजा लोधी सर्वानंद नगर में किराए के मकान में रहता था. पीएससी की तैयारी कर रहा था. अचानक उसकी तबियत बिगड़ी थी जिसे कोचिंग संचालक सहित छात्रों द्वारा पास के ही निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसका पोस्टमार्टम करवाया गया है. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: अशोक गहलोत और धारीवाल पर हमलावर हुए झाबर सिंह खर्रा, बोले- 'मोम के पुतले लगाना जनता के धन की बर्बादी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget