एक्सप्लोरर

Indore Suicide: सब इंस्पेक्टर की धमकी से तंग आकर बीए फर्स्ट ईयर के छात्र ने की खुदकुशी? जांच में जुटी पुलिस

Indore suicide News: इंदौर में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आरोप है कि एक सब इंस्पेक्टर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में उलझाकर फंसाने की धमकी देता था. इससे वो परेशान था.

Indore suicide case: इंदौर में एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. आरोप है कि सब इंस्पेक्टर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में उलझाकर फंसाने की धमकी देता था. आत्महत्या का यह मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के विजयश्री नगर का है, जहां रहने वाले बीए फर्स्ट ईयर के छात्र ने बुधवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. 

छात्र ने क्यों की खुदकुशी

छात्र ने खुदकुशी इसलिए की क्योंकि उसे तेजाजी नगर का सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा अक्सर धमकाता था. हाल ही में वो उसे चंदन नगर थाना ले गया था जहां उसके साथ सब इंस्पेक्टर ने मारपीट भी की थी. इसी बात से आहत होकर छात्र ने फांसी लगा ली. 21 वर्षीय मृतक छात्र का नाम आकाश पिता माणकचंद बड़िया बताया जा रहा है. बताया ये भी जा रहा है कि आकाश की किसी युवती से दोस्ती थी और सब इंस्पेक्टर खुद युवती का चाचा बताता था. उसे आकाश और युवती का मिलना पसंद नही था. इसी के चलते वो अक्सर आकाश को धमकी दिया करता था.


Indore Suicide: सब इंस्पेक्टर की धमकी से तंग आकर बीए फर्स्ट ईयर के छात्र ने की खुदकुशी? जांच में जुटी पुलिस

मृतक आकाश के भाई ने दी जानकारी

मृतक आकाश के भाई विकास के अनुसार उसका छोटा भाई आकाश 21 साल का था और वो महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में बी.ए फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा था. वहीं उसकी एक फ्रेंड एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहती है. 10 फरवरी को आकाश और उसकी फ्रेंड घर से बाहर थे तब ही सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा आया और वो आकाश और उसकी फ्रेंड को पकड़कर चंदन नगर थाने ले गया और उनके साथ मारपीट भी की. इसके बाद से ही सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा आकाश को लगातार एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य झूठे मुकदमे दर्ज कराने के साथ-साथ मृतक की मां को नौकरी से सस्पेंड कराने की भी धमकी दे रहा था.

मृतक की मां भी पुलिस विभाग में है पदस्थ

बता दें कि मृतक की मां भी पुलिस विभाग में ही पदस्थ है. मृतक के भाई ने ये भी दावा किया की उसके भाई ने मोबाइल में सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमे लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार तेजाजी नगर थाने का सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा है. वहीं मृतक के बड़े भाई ने बताया कि एसआई द्वारा उसके भाई के साथ जो मारपीट की गई उसका वीडियो भी उनके पास है.

जांच में जुटी है पुलिस

वहीं एरोड्रम थाना के जांच अधिकारी एम.एल.मीणा ने बताया कि विजयश्री नगर में रहने वाले आकाश पिता माणकचंद ने कल फांसी लगा ली थी. कारण का पता लगाने में पुलिस जुट गई है. उन्होंने किसी भी सुसाइड नोट के मिलने से इनकार कर दिया और मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है. परिजनों के समक्ष उसे खोले जाने की बात कही है. फिलहाल एरोड्रम पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच को शुरू किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Vidisha: आधार कार्ड की एक गलती से रुका PM Kisan Samman योजना का लाभ, अगर आपका भी बंद हुआ है पैसा तो जानें काम की बात

Ujjain: ‘जिन्न’ के आदेश पर बुर्का पहनकर महाकालेश्वर मंदिर पहुंच गई महिला, जानिए फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget