एक्सप्लोरर

MP School News: इंदौर में ठंड को देखते हुए स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव, जिला कलेक्टर ने दिया ये आदेश

Indore School Opening Time: इंदौर में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है. इसके अलावा सुबह में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है. ठंड और प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए इंदौर कलेक्टर ने बड़ा फैसला किया है.

Indore School News: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार (28 नवंबर) से हो रही बारिश से अचानक मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया है. बारिश से इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडक बढ़ गई. मौसम के मिजाज में बदलाव और ठंड बढ़ने के बाद इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे के बाद करने का आदेश जारी किया है. ये आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल और समस्त बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल असर को देखते हुए जारी किया गया है. 

बारिश के बाद सर्दियों ने दस्तक दे दी है. सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है. इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों में टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला किया गया है. इसके तहत अब डेढ़ से दो घंटे तक समय आगे बढ़ाया गया है. इंदौर जिले में स्थित स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 9 बजे कर दिया गया है. इससे पहले स्कूल सुबह 7 से 7.30 बजे तक खुल जाते थे. नए फैसले के तहत 9 बजे से पहले स्कूल नहीं खोलने को कहा गया है. जिला कलेक्टर के द्वारा जारी ये आदेश 5वीं क्लास तक सभी स्कूलों पर लागू होगा. 

बारिश से इंदौर में बढ़ी ठंड
छात्र-छात्राएं या उनके मातापिता ज्यादा अपडेट के लिए अपने संबंधित स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी ले सकते हैं. इंदौर और आसपास वर्षा की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट के चलते यह फैसला लिया गया है. प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है. दिवाली के बाद से ही वेस्टर्न मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही पीएम 2.5 का स्तर भी हवा में बढ़ रहा है, सुबह के समय धुंध रहती है. इसके कारण बच्चों को पॉल्यूशन के बीच से गुजर कर स्कूल तक आना पड़ता है. बच्चों को ठंड और पॉल्यूशन के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करना ही उचित समझा.

बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
बता दें कि मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का दावा है कि मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, राहत देने वाली बात यह है कि हवा की रफ्तार में जरूर कमी आई है. हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:  MP Elections 2023: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला क्यों पहुंचे कलेक्ट्रेट, सता रहा किस बात का डर?

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget