एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला क्यों पहुंचे कलेक्ट्रेट, सता रहा किस बात का डर?

MP Election 2023 News: बालाघाट में डाक मतपत्रों को लेकर मचा बवाल थमा भी नहीं कि कांग्रेस के प्रत्याशी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले बालाघाट में डाक मत पत्रों का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है और प्रत्याशी डाक मत पत्रों की जानकारी लेने में जुट गए हैं. इसी क्रम में इंदौर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की.

बालाघाट में डाक मतपत्रों को लेकर मचा बवाल थमा भी नहीं कि अब बाकी जगहों पर कांग्रेस के प्रत्याशी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. डाकमत पत्रों को लेकर वे निर्वाचन अधिकारी से जानकारी जुटा रहे हैं. इसी क्रम में इंदौर विधानसभा क्रमांक एक से विधानसभा चुनाव के कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला आज दोपहर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने मतगणना से जुड़ी तमाम जानकारियों को लेकर जिम्मेदार अधिकारी से अपडेट लिया. इस दौरान शुक्ला के चेहरे पर चिंता के भाव अलग ही नजर आ रहे थे.

संजय शुक्ला को किस बात की आशंका

जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे संजय शुक्ला ने निर्वाचन अधिकारी ने मुलाकात की है और डाक मत पत्र की जानकारी ली. मीडिया से चर्चा करते हुए संजय शुक्ला ने अपनी जीत का दावा भी किया. वहीं उन्होनें कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा मुझे स्वीकार होगा लेकिन उनके क्षेत्र में इस बार बीजेपी के लिए गुंड़ों ने प्रचार प्रसार किया.वहीं अब मतगणना स्थल पर भी बीजेपी समर्थक गुंडे ही बैठने वाले हैं ऐसे में उन्होंने काउंटिंग में गडबड़ी की पूरी आशंका है

शुक्ला के सामने कैलाश विजयवर्गीय ने लड़ा है चुनाव

यहां आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा क्रमांक एक में इस बार राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा चुनाव लड़ा है और वे भाजपा के उम्मीदवार हैं. वहीं संजय शुक्ला इस सीट से मौजूदा उम्मीदवार है साथ ही वे कांग्रेस से विधायक भी हैं. दरअसल भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार के विधानसभा चुनावों में तीन केंद्रीय मंत्रियों और सांसद सहित राष्ट्रीय महासचिव को मैदान में उतारकर इस बार के विधानसभा चुनावों का रंग बदल दिया है.

ये भी पढ़ें:

Madhya Pradesh News: बालाघाट के बाद अब जबलपुर में 17 करोड़ के धान में हेरा-फेरी, अहमदाबाद की कंपनी पर FIR दर्ज

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget