एक्सप्लोरर

MP: सात जन्मों का वादा करके लगाया चूना, शादी के दूसरे दिन पैसे लेकर फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

Indore Police: इंदौर में लुटेरी दुल्हन चर्चा का विषय बनी हुई है. लुटेरी दुल्हन ने पहले शादी की फिर लाखों रुपये लेकर फरार हो गई है. पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

MP News: मध्य प्रदेश में स्थित इंदौर के भंवरकुआ पुलिस ने राजस्थान में रहने वाले पति की शिकायत पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि शादी के दूसरे दिन जेवर लेकर फरार हो गई. दरअसल, इंदौर के भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार रात को एक लुटेरी गैंग के दो सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. जिसमे लुटेरी दुल्हन का भाई और उसकी नकली मां को गिरफ्तार किया है. फरियादी का आरोप है कि उससे एक लाख सत्तर हजार रुपये लेकर उससे झूठी शादी कर ठगा गया है.

क्या था मामला?
फरियादी धनाराम पटेल ने बताया कि वह मूलतः राजस्थान के जालौर के रहने वाले हैं, फिलहाल बेंगलुरु में एक गैस कंपनी में कार्यरत हैं. उन्होंने शादी की बात को लेकर अपने किसी परिचित के जरिए आरोपियों से संपर्क किया था. इस दौरान इंदौर से महेंद्र यादव ने कुछ दिन पहले उसे कॉल किया और बताया कि उसके परिवार में कुछ लड़कियां है. जिनकी वह शादी करवाना चाहता है. 2 दिसंबर के आसपास धनाराम इंदौर आए जिन्हें आरोपियों द्वारा कुछ लड़कियों के फोटो दिखाए गए. जिसमें से उन्हें शिवानी नाम की लड़की पसंद आई. जिसके बाद धनाराम को कथित तौर पर लड़की की मां प्रमिला और पिता अभिषेक से भी मिलवाया गया. इसके बाद राजू नाम का भाई भी सामने आया.

जिसने कर्ज होने की बात की. शादी के एवज में पहले दिन 70 हजार फिर दूसरे दिन एक लाख रुपये लिए. इसके बाद कोर्ट में शादी की बात कही. दूसरे दिन शिवानी को लेकर जब धनाराम खजराना के गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो वह मंदिर से भगवान गणेश के दर्शन कर फरार हो गई. धनाराम द्वारा अपनी दुल्हन को काफी ढूंढ़ा, लेकिन वह नहीं मिली. फिर जब धनाराम ने महेंद्र यादव और प्रमिला से संपर्क किया तो वह धनाराम से ही बहस करने लगे और कहने लगे कि शिवानी को उन्होंने उसके साथ भेजा था. वह उसकी जिम्मेदारी है. बाद में धनाराम ने जानकारी निकाली तो प्रमिला के बारे में पता चला कि वह फर्जी शादी करवाती है. जिसकी शिकायत भंवरकुआ पुलिस को की गई.

क्या कहा एसीपी दीसेश अग्रवाल?
वहीं एसीपी दीसेश अग्रवाल ने बताया कि फरियादी की लिखित शिकायत आई थी, कि उसके सात लुटेरी दुल्हन गैंग द्वारा झूठी शादी कर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने अभी इस मामले में राजू उर्फ रोहित और प्रमिला को हिरासत में लिया है. जो की लड़की का भाई और उसकी नकली मां बनी थी. वही लुटेरी दुल्हन मंजू उर्फ मीनाक्षी उर्फ शिवानी फरार है जिसकी की तलाश की जा रही है. इनके द्वारा फरियादी से शादी के नाम पर एक लाख सत्तर हजार रुपये लिए लेकर ठगी की गई है. वहीं इसी गैंग द्वारा एक और जैन परिवार के व्यक्ति के साथ ठगी की गई है. जिसमें आरोपी प्रमिला द्वारा अपनी बहन की बेटी से शादी करवाई और एक महीने में वह वापस आ गई और फिर नहीं और उनसे ढाई लाख रु भी ले लिए थे.

MP: बैतूल में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, खेलने के दौरान हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget